Education

UPPSC: स्थगित हुईं उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ये भर्ती परीक्षाएं, जानें कारण और कब घोषित होंगी नई तिथि

Summary

Spread the love

Spread the loveप्रयागभारत, नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित होने वाली स्टाफ नर्स समेत अन्य भर्ती परीक्षाओं को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। UPPSC ने इस संबंध में आधिकारिक वेबसाइट https://uppsc.up.nic.in/ पर एक नोटिफिकेशन भी […]

Spread the love

प्रयागभारत, नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित होने वाली स्टाफ नर्स समेत अन्य भर्ती परीक्षाओं को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। UPPSC ने इस संबंध में आधिकारिक वेबसाइट https://uppsc.up.nic.in/ पर एक नोटिफिकेशन भी जारी किया है। इसके मुताबिक, आयोग की ओर से आगामी आयोजित होने वाली प्रारंभिक परीक्षाएं स्टॉफ नर्स (यूनानी/आयुर्वेदिक) (पुरुष/महिला) 2023, सहायक नगर नियोजक परीक्षा और अपर निजी सचिव परीक्षा 2023 (शार्टहैण्ड/ टाइपिंग) टाल दी गई हैं।

इसके अलावा, स्टाफ नर्स एलोपैथेी (पुरुष/ महिला) मुख्य परीक्षा परीक्षा- 2023 को भी आगे बढ़ा दिया है। इसके अनुसार, अब यह अपने निर्धारित शेड्यूल के अनुसार आयोजित नहीं की जाएगी। उपसचिव वीरेंद्र मणि त्रिपाठी की ओर से जारी ऑफिशियल सूचना के अनुसार, यह भर्ती परीक्षाएं अपरिहार्य कारणों से टाल दी गई है। जल्द ही परीक्षा का नया कैलेंडर रिलीज किया जाएगा। इन परीक्षाओं में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इससे जुड़ा नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं। इसके अलावा, अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे पोर्टल पर विजिट करते रहें, जिससे उन्हें एग्जाम की डेट के बारे में मालूम हो सके। 

यूपी पीसीएस प्रीलिम्स परीक्षा हुई स्थगित 

बता दें कि यूपी पीसीएस प्रीलिम्स परीक्षा हाल ही में स्थगित की गई है। इस संबंध में भी आयोग ने एक नोटिफिकेशन जारी करके यह सूचना दी थी कि यह एग्जाम अपरिहार्य कारणों से स्थगित किया जाता है। इसके साथ ही यह कहा गया था कि यह परीक्षा जुलाई के महीने में हो सकती है। इस बारे में डिटेल प्राप्त करने के लिए भी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट का रूख कर सकते हैं। इसके साथ ही अन्य भर्ती परीक्षाओं की भी जानकारी भी पोर्टल से प्राप्त कर सकते हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *