केदारनाथ धाम में बेशर्मी की हदें पार! अश्लील हरकतें करता वीडियो आया सामने
Summary
Spread the loveप्रयाग भारत, रुद्रप्रयागः उत्तराखंड के चार धामों में से एक केदारनाथ धाम जो कि हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है। वहीं, यात्रा के दौरान धाम में बेशर्मी की हदें पार करता एक वीडियो सामने आया है। जिसमें […]
More On prayagbharat
- देहरादून रोड पर इलेक्ट्रिक स्कूटी बनी आग का गोला, मची अफरा-तफरी
- रुड़की में भीषण सड़क हादसा : कंपनी की बस ने बाइक को मारी टक्कर, दो मजदूरों की मौत
- हरिद्वार में सूखी नदी बनी आफत, तेज बहाव में बहीं दो कारें ; पुलिस ने रेस्क्यू कर निकाला
- चकराता में दर्दनाक सड़क हादसा : अनियंत्रित कार पलटी, 24 वर्षीय युवक की मौत
- बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी केस: मुख्य आरोपी प्रमोद नौटियाल 31 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर, जांच तेज
प्रयाग भारत, रुद्रप्रयागः उत्तराखंड के चार धामों में से एक केदारनाथ धाम जो कि हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है। वहीं, यात्रा के दौरान धाम में बेशर्मी की हदें पार करता एक वीडियो सामने आया है। जिसमें एक कपल सरेआम किस करते देखा जा सकता है। इस वीडियो के वायरल होने पर धाम की मर्यादा के साथ-साथ लाखों श्रद्धालुओं की भावनाएं भी आहत हुई है।
वहीं, इस शर्मनाक विडियो के वायरल होने के बाद श्रद्धालुओं में भारी रोष है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रिया सामने आई है। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने इसे केदारनाथ जैसे पवित्र स्थल का अपमान बताया है। लोगों का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों विशेषकर धार्मिक स्थलों पर खुलेआम गंदगी फैलाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।