सिराज के प्रदर्शन से प्रभावित हुए तेंदुलकर, बोले उसमें आया है कमाल का बदलाव
प्रयाग भारत, दिल्ली; भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में मोहम्मद सिराज (70 रन पर छह विकेट) और आकाश दीप (88 रन पर चार विकेट) की शानदार गेंदबाजी से भारत ने दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन शुक्रवार को इंग्लैंड की पहली पारी को 407 रन पर समेटने के बाद अपनी दूसरी पारी में एक विकेट पर 64 रन बनाकर मैच पर अपनी पकड़ मजबूत बना ली है. सचिन तेंदुलकर ने भी सिराज की शानदार गेंदबाजी की तारीफ़ की है.
सचिन तेंदुलकर ने सिराज की तारीफ करते हुए कहा, “सिराज में मैंने जो सबसे बड़ा बदलाव देखा है, वह है गेंद को सही जगह पर पहुंचाने में उनकी सटीकता और निरंतरता. उनकी मेहनत का इनाम उन्हें 6 विकेट के रूप में मिला. आकाश दीप ने भी उनका बहुत अच्छा साथ दिया. शाबाश!”
The biggest change I’ve noticed in Siraj has been his accuracy and consistency in landing the ball in the right areas. His persistence has been rewarded with 6 wickets.
Very ably supported by Akash Deep as well. Well done!Special partnership between Brook and Smith who were… pic.twitter.com/Tk8tQVfoMF— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) July 4, 2025
सचिन ने आगे लिखा, “ब्रुक और स्मिथ के बीच खास साझेदारी, जिन्होंने दबाव में रहते हुए भी बेहतरीन तरीके से जवाबी हमला किया और इंग्लैंड को भारत के स्कोर के बहुत करीब ला दिया, जिसकी किसी ने उम्मीद भी नहीं की होगी.”
भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने जसप्रीत बुमराह की अनुपस्थिति में गेंदबाजी आक्रमण का नेतृत्व करते हुए यह दिखा दिया की बुमराह के बिना भी टीम इंडिया उतनी ही मज़बूत है जितनी पहले थी. सिराज के 70 रन देकर छह विकेट लेकर भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया. देखना होगा कि दूसरी पारी में उनका प्रदर्शन कैसा होता है.
