नानक सागर बैराज में डेड़ वर्ष के बच्चें संग कूदी महिला
Summary
Spread the loveप्रयाग भारत, नानकमत्ता : घरेलू विवाद के चलते महिला अपने डेढ़ वर्ष के बच्चे को लेकर नानक सागर बैराज में कूदी। ग्रामीणों ने महिला और उसके बच्चे को आनन फानन में निजी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों […]
More On prayagbharat
- देहरादून रोड पर इलेक्ट्रिक स्कूटी बनी आग का गोला, मची अफरा-तफरी
- रुड़की में भीषण सड़क हादसा : कंपनी की बस ने बाइक को मारी टक्कर, दो मजदूरों की मौत
- हरिद्वार में सूखी नदी बनी आफत, तेज बहाव में बहीं दो कारें ; पुलिस ने रेस्क्यू कर निकाला
- चकराता में दर्दनाक सड़क हादसा : अनियंत्रित कार पलटी, 24 वर्षीय युवक की मौत
- बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी केस: मुख्य आरोपी प्रमोद नौटियाल 31 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर, जांच तेज
प्रयाग भारत, नानकमत्ता : घरेलू विवाद के चलते महिला अपने डेढ़ वर्ष के बच्चे को लेकर नानक सागर बैराज में कूदी। ग्रामीणों ने महिला और उसके बच्चे को आनन फानन में निजी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने महिला और पुत्र दोनों को बचा लिया। जानकारी के अनुसार घरेलू विवाद के चलते ग्राम सुंदरनगर निवासी सोनी कौर पत्नी गुरप्रीत सिंह और उसका ढेड़ वर्ष का बच्चा अर्शदीप सिंह को लेकर नानक सागर बैराज में कूद गई।
जैसे ही महिला नानकसागर बैराज में कूदी। बैराज में घूमने आये सैलानी बॉबी सिह, खुशाल सिंह, जसविंदर सिंह ने देखा कि महिला अपने बच्चे को लेकर बैराज में कूद गई है। तीनों ने अपनी जान की परवाह ना करते हुए बैराज में चलांग लगा दी महिला उसके पुत्र को बाहर निकाला और आनन फानन में निजी अस्पताल ले जाया गया। डॉ अरविंद कुमार ने अपनी टीम के साथ महिला और उसके ढेड़ वर्ष के बच्चे को बचाने के लिए जी जान से जुट गई।
उपचार किया और दोनों की जान बचाई।। इधर डॉ देवेन्द्र ने बताया कि महिला और उसके बच्चे का इलाज नानकमत्ता अस्पताल की तरफ से मुफ्त किया गया। भाजपा के पूर्व विधायक डॉ प्रेम सिंह राणा ने ग्राम सुंदरनगर निवासी बॉबी सिंह जसविंदर सिंह खुशाल सिंह सम्मानित किया गया। इस मौके पर डॉ हरनीत सिंह डॉ देवेंद्र सिंह डॉ एस खादी गुरचरण सिंह आदि लोग उपस्थित थे।