सरकारी स्कूल में शिक्षक ने की हिंदू देवी देवताओं पर अभद्र टिप्पणियां
Summary
Spread the loveप्रयाग भारत, छतरपुर : मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र के शासकीय हाई स्कूल निवारी में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि स्कूल में पदस्थ शिक्षक भवानीदीन अहिरवार ने छात्रों […]
More On prayagbharat
- Suvendu Adhikari : पश्चिम बंगाल में BJP नेता शुभेंदु अधिकारी के PA की हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला इलाका
- 9 मई (Physics) और 10 मई (Civics) परीक्षा टलने के पीछे आयोग की क्या आधिकारिक वजह सामने आई ?
- Arvind Pandey Viral Letter: भाजपा में मचा हड़कंप, सच सामने लाने का दबाव
- Roorkee Car Accident: तेज रफ्तार आई-10 ने मारी कई गाड़ियों को टक्कर, चालक पर नशे का शक
- हर की पैड़ी के पास पालतू कुत्ते को गंगा में नहलाने का वीडियो सामने आया
प्रयाग भारत, छतरपुर : मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र के शासकीय हाई स्कूल निवारी में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि स्कूल में पदस्थ शिक्षक भवानीदीन अहिरवार ने छात्रों को कलावा और टीका लगाने से मना किया और हिंदू धर्म के देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं।
इस घटना के बाद आक्रोशित अभिभावकों ने छात्रों के साथ मिलकर सागर–कानपुर हाईवे पर जाम लगा दिया। जैसे ही जाम की सूचना प्रशासन को लगी, गढ़ीमलहरा थाना पुलिस और शिक्षा विभाग की टीम मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों से बातचीत की।
अभिभावकों ने गढ़ीमलहरा थाना प्रभारी को कार्रवाई की मांग को लेकर लिखित आवेदन भी सौंपा है। वहीं, मौके पर पहुंची शिक्षा विभाग की टीम ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। अभिभावक ओमप्रकाश पांडेय का कहना है कि ‘हमारे बच्चों की धार्मिक आस्था के साथ खिलवाड़ किया गया है। हम चाहते हैं कि आरोपी शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो।’ वहीं शिक्षा विभाग के ADPC का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
