राम सुतार का निधन: पीएम मोदी ने व्यक्त किया दुख, असम के सीएम बोले- देश ने एक उत्कृष्ट कलाकार को खो दिया
Summary
ख़बर शेयर करें – प्रयाग भारत, न्यूज डेस्क : प्रख्यात मूर्तिकार और दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के शिल्पकार राम वनजी सुतार का बुधवार को 100 वर्ष में निधन हो गया है। वहलंबे समय से उम्र से […]
More On prayagbharat
- Ankita Bhandari केस: माता-पिता के दिल्ली पहुंचने की भनक नहीं लगी, पौड़ी के LIU इंस्पेक्टर सस्पेंड
- Uttrakhand में ‘गधे-घोड़े’ बयान पर सियासत तेज, गणेश गोदियाल ने मथुरा दत्त जोशी का नाम लेकर BJP पर कसा तंज
- Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार
- Rahul Gandhi का ऐलान, 12 अक्टूबर को फिर सड़कों पर उतरेगा INDIA गठबंधन; मोदी सरकार पर साधा निशाना
- Rajaji टाइगर रिजर्व में वन्यजीव सप्ताह, हथिनी अरुंधती को दी श्रद्धांजलि; 14 लोको पायलट और 50 वनकर्मी
प्रयाग भारत, न्यूज डेस्क : प्रख्यात मूर्तिकार और दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के शिल्पकार राम वनजी सुतार का बुधवार को 100 वर्ष में निधन हो गया है। वहलंबे समय से उम्र से जुड़ी बीमारियों से पीड़ित थे। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है।
प्रख्यात मूर्तिकार और दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के शिल्पकार राम वनजी सुतार का बुधवार को 100 वर्ष में निधन हो गया है। वह लंबे समय से उम्र से जुड़ी बीमारियों से पीड़ित थे। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। इसके साथ ही असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी श्रदांजली अर्पित की।
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने शोक व्यक्त किया
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने गुरुवार को मूर्तिकार राम सुतार के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि देश ने एक उत्कृष्ट कलाकार को खो दिया है।आगे सरमा ने बताया कि सुतार ने जोरहाट में लाचित बरफुकन की भव्य प्रतिमा और गुवाहाटी में जल्द ही अनावरण होने वाली गोपीनाथ बरदोलोई की प्रतिमा का निर्माण किया था। मुख्यमंत्री ने एक्स पोस्ट में कहा, “दो अलग-अलग युगों के असम के नायकों की प्रतिमाओं में जान डालने में उनकी व्यक्तिगत भागीदारी उनके व्यापक कार्य और असाधारण शिल्प कौशल को दर्शाती है।”