ज्योर्तिमठ में औली रोड के समीप सेना कैंप में लगी अचानक भीषण आग
Summary
Spread the love प्रयाग भारत, चमोली : ज्योर्तिमठ में सेना कैंप में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग काफी बड़े क्षेत्र में फैलने से बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। चमोली जिले के ज्योर्तिमठ में औली […]
More On prayagbharat
- दीपक को मंत्री इरफान का सम्मान, उत्तराखंड में दिखी इंसानियत की मिसाल
- IAS कैडर विस्तार: उत्तराखंड में DPC के लिए कार्मिक विभाग तैयार
- कोटद्वार प्रकरण : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने राहुल गांधी के बयान पर जताई आपत्ति
- बजट 2026-27 को मुख्यमंत्री धामी ने इकोनॉमी और इकोलॉजी संतुलित करने वाला बताया
- दुष्कर्म पीड़िता की मौत से हालात बेकाबू, परिजनों का विरोध, गांव छावनी में तब्दील
प्रयाग भारत, चमोली : ज्योर्तिमठ में सेना कैंप में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग काफी बड़े क्षेत्र में फैलने से बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।
चमोली जिले के ज्योर्तिमठ में औली रोड के समीप सेना कैंप में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने से यहां अफरा-तफरी मच गई। सेना के जवानों के साथ ही फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई, लेकिन आग इतनी विकराल हो गई कि इसे बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।
सेना के कैंप में लगी आग काफी बड़े क्षेत्र में फैली है, जिसके कारण इसे बुझाने में जवानों और फायर सर्विस की टीम को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। मिली जानकारी के अनुसार यह सेना का स्टोर था, जिसमें प्लास्टिक का समान था। यहां खेत भी है जहां सुखी घास थी। तेज हवा चलने के कारण आग विकराल हो गई थी। अब धीरे-धीरे आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।
