Uttarakhand

बजट 2026-27 को मुख्यमंत्री धामी ने इकोनॉमी और इकोलॉजी संतुलित करने वाला बताया

Spread the love

प्रयाग भारत, देहरादून : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बीती एक फरवरी को संसद में केंद्रीय बजट 2026-27 पेश किया. बजट भाषण के एक दिन बाद जहां संसद में बजट पर चर्चा जारी है तो वहीं राज्य में आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रेस वार्ता करते हुए बजट को विकसित भारत का बजट करार दिया.

बजट 2026 पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ये बजट तीन प्रमुख स्तम्भो को मजबूत करता है. देश को विश्व की तीसरी महाशक्ति बनाने, ग्लोबल वार्मिंग के अलावा इकोनॉमी के साथ इकोलॉजी को बढ़ावा देने वाला बजट है.

इस बजट में स्किल डेवलपमेंट पर फोकस किया गया है. ये बजट लोकल से ग्लोबल की दिशा में जाने वाला है. इको टूरिज्म को ध्यान में रखते हुए इस बजट को तैयार किया गया है.

कर्तव्य भवन में तैयार किए हुए इस बजट में तीन कर्तव्य हैं-

  • उत्पादकता और वैश्विकता
  • भारत की समृद्धि के अनुरूप
  • सबका साथ सबका विकास

सड़क लॉजिस्टिक के अलावा व्यापार पर फोकस रखा गया है. सीएम ने कहा कि, ये बजट उत्तराखंड के लिए संतुलित और सकारात्मक विकास की दिशा में महत्वपूर्ण है. उत्तराखंड के लिए 16वें वित्त आयोग की घोषणा की गई है. इससे प्रदेश के लिए करोड़ों की योजनाएं स्वीकृत होंगी. इसके साथ ही सीएम ने बताया कि आम बजट में उत्तराखंड को जल जीवन मिशन में मदद मिली. उसकी समय सीमा बढ़ी है साथ ही 67,670 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *