दुष्कर्म पीड़िता की मौत से हालात बेकाबू, परिजनों का विरोध, गांव छावनी में तब्दील
Summary
Spread the loveप्रयाग भारत, मेरठ: मेरठ के सरधना क्षेत्र में दुष्कर्म पीड़िता की मौत के बाद गांव को पुलिस ने पूरी तरह सील कर दिया है। बाहरी लोगों और मीडिया के प्रवेश पर रोक लगाई गई है, हालात तनावपूर्ण बने […]
More On prayagbharat
- NEET विवाद के बाद NTA के नए कार्यालय में CISF तैनात होगी, गोपनीय क्षेत्रों की बढ़ाई जाएगी सुरक्षा
- Vande Bharat एक्सप्रेस में मिले 4 लावारिस बैग, 42.7 किलो गांजा बरामद
- Dehradun पुलिस में बड़ा फेरबदल, 22 उपनिरीक्षक-अपर उपनिरीक्षक के तबादले
- Pithoragarh के दो पर्वतारोहियों ने लद्दाख की 3 ऊंची चोटियां कीं फतह
- IIT Roorke में ई-रिक्शा की टक्कर से प्रोफेसर की पत्नी की मौत, मॉर्निंग वॉक के दौरान हुआ हादसा
प्रयाग भारत, मेरठ: मेरठ के सरधना क्षेत्र में दुष्कर्म पीड़िता की मौत के बाद गांव को पुलिस ने पूरी तरह सील कर दिया है। बाहरी लोगों और मीडिया के प्रवेश पर रोक लगाई गई है, हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं।
मेरठ में सरधना क्षेत्र के गांव महमदपुर सिखेड़ा में दुष्कर्म पीड़िता की उपचार के दौरान मौत के बाद हालात बेहद संवेदनशील बने हुए हैं। किशोरी तीन दिनों तक वेंटिलेटर पर जिंदगी और मौत से जूझती रही, लेकिन शुक्रवार शाम उसने दम तोड़ दिया।
तनावपूर्ण हालात के मद्देनज़र मीडिया को भी गांव में जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है।
भारी पुलिस बल तैनात, हर गतिविधि पर नजर
देर रात शव गांव पहुंचते ही पुलिस ने गांव में डेरा डाल दिया। दोनों ओर से आवाजाही रोक दी गई है और किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।