कोटद्वार प्रकरण : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने राहुल गांधी के बयान पर जताई आपत्ति
Summary
Spread the loveप्रयाग भारत, देहरादून : भाजपा ने कोटद्वार के घटनाक्रम को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि इस संबंध में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की टिप्पणी देवभूमि की शांत फिजा को षड्यंत्र के तहत बिगाड़ने की कोशिश है। प्रदेश अध्यक्ष […]
More On prayagbharat
- 9 मई (Physics) और 10 मई (Civics) परीक्षा टलने के पीछे आयोग की क्या आधिकारिक वजह सामने आई ?
- Arvind Pandey Viral Letter: भाजपा में मचा हड़कंप, सच सामने लाने का दबाव
- Roorkee Car Accident: तेज रफ्तार आई-10 ने मारी कई गाड़ियों को टक्कर, चालक पर नशे का शक
- हर की पैड़ी के पास पालतू कुत्ते को गंगा में नहलाने का वीडियो सामने आया
- Dehradun Nagar Nigam : धामी का बड़ा बयान- देश की प्रगति में श्रमिकों की अहम भूमिका
प्रयाग भारत, देहरादून : भाजपा ने कोटद्वार के घटनाक्रम को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि इस संबंध में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की टिप्पणी देवभूमि की शांत फिजा को षड्यंत्र के तहत बिगाड़ने की कोशिश है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि घटनाक्रम पर स्थानीय कांग्रेस नेताओं की नकारात्मक भूमिका और इसे तूल देने की कोशिश स्पष्ट तौर पर नजर आई है।
कानून व्यवस्था से जुड़े किसी भी मामले में सरकार कोताही नहीं बरतेगी। अपनी छवि के अनुरूप जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्रवाई कर रही है। सभी पक्षों को धैर्य रखने की जरूरत है। कहा कि किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने की इजाजत नहीं है। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में भी पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
भट्ट ने आरोप लगाया कि इस मुद्दे पर एक पक्ष को भड़काया जा रहा है। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की सोशल मीडिया का हवाला देते हुए चिंता जताई कि कहीं यह पूर्व नियोजित तो नहीं था। क्योंकि समझदारी और जिम्मेदारी तो यह कहती थी कि कांग्रेस के बड़े नेता अपने युवा नेता के कृत्य पर गंभीरता दिखाते।
रोकटोक कर जांच में सहयोग की बात करते। लेकिन बेहद शर्मनाक है कि वह उस व्यक्ति को धर्मनिरपेक्षता का हीरो बनाने पर तुले हैं, जो सरे आम लोगों के साथ अभद्र भाषा इस्तेमाल और मारपीट करता नजर आया। आरोप लगाया कि लगातार हार से निराश हताश कांग्रेस किसी भी कीमत पर 27 में दोबारा सत्ता हासिल करना चाहती है।
