वीडियो से गरमाया कोटद्वार का माहौल, हिंदू रक्षा दल ने किया विरोध का ऐलान
Summary
Spread the loveप्रयाग भारत, कोटद्वार : दुकान के नाम को लेकर हुए विवाद के बाद शांत हो रहे कोटद्वार में फिर एक वायरल वीडियो ने हलचल मचा दी है। इस बार हिंदू रक्षा दल ने जिम संचालक दीपक कुमार का […]
More On prayagbharat
- Rishikesh मंडी समिति के टावर पर चढ़ा युवक, मांगें पूरी होने तक नीचे उतरने से किया इनकार; भ्रष्टाचार के लगाए आरोप
- NEET विवाद के बाद NTA के नए कार्यालय में CISF तैनात होगी, गोपनीय क्षेत्रों की बढ़ाई जाएगी सुरक्षा
- Vande Bharat एक्सप्रेस में मिले 4 लावारिस बैग, 42.7 किलो गांजा बरामद
- Dehradun पुलिस में बड़ा फेरबदल, 22 उपनिरीक्षक-अपर उपनिरीक्षक के तबादले
- Pithoragarh के दो पर्वतारोहियों ने लद्दाख की 3 ऊंची चोटियां कीं फतह
प्रयाग भारत, कोटद्वार : दुकान के नाम को लेकर हुए विवाद के बाद शांत हो रहे कोटद्वार में फिर एक वायरल वीडियो ने हलचल मचा दी है। इस बार हिंदू रक्षा दल ने जिम संचालक दीपक कुमार का विरोध करने के लिए बृहस्पतिवार को कोटद्वार पहुंचने की घोषणा की है। इसके लिए पुलिस प्रशासन ने किसी बाहरी को क्षेत्र में घुसने नहीं देने के लिए तैयारी कर ली है।
हिंदू रक्षा दल की ओर से सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कहा गया है कि उसके उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ता कोटद्वार पहुंचकर दीपक कुमार के समाज को तोड़ने के दुस्साहस पर विरोध दर्ज कराएंगे। वीडियो में संगठन के कार्यकर्ताओं से कोटद्वार पहुंचने का आह्वान किया गया है।
एएसपी कोटद्वार चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि यूपी से सटी उत्तराखंड सीमा पर रोजाना रूटीन चेकिंग की जा रही है। वायरल वीडियो को देखते हुए चौकसी बढ़ा दी गई है। उन्होंने समाज से शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने और समाज विरोधी सामग्री के प्रसार से बचने की अपील की। वहीं पूर्व सैनिक समेत कई स्थानीय संगठनों ने भी बाहरी लोगों के कोटद्वार आकर विवाद करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।