सब्जी मंडी में अचानक आग का कहर, दर्जनों दुकानें राख
Summary
Spread the loveप्रयाग भारत, करनाल : जिले की पुरानी सब्जी मंडी में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक किरयाने की दुकान में अचानक आग लग गई. शुरुआती जानकारी के मुताबिक आग शॉर्ट सर्किट की वजह से भड़की, जिसने देखते […]
More On prayagbharat
- Uttarakhand Land Purchase Rules: 11 जिलों में बाहरी लोग नहीं खरीद सकेंगे खेती-बागवानी की जमीन, जानें नए भू-कानून के नियम
- Garhwaal University में NSUI की जीत के बाद केसी वेणुगोपाल का बड़ा दावा, बोले- DUSU में भी BJP को मिलेगी शिकस्त
- Mahuakhedaganj में युवती मेहविश की गोली लगने से मौत का मामला, तीन नामजद आरोपी गिरफ्तार
- Ramnagar-Ranikhet मार्ग पर दर्दनाक हादसा, डंपर खाई में गिरा; पेड़ के बीच दबने से चालक की मौत
- Government Tender दिलाने का झांसा देकर 10.38 लाख की ठगी, खुद को स्वास्थ्य विभाग का अधिकारी बताने वाले दो आरोपियों पर FIR
प्रयाग भारत, करनाल : जिले की पुरानी सब्जी मंडी में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक किरयाने की दुकान में अचानक आग लग गई. शुरुआती जानकारी के मुताबिक आग शॉर्ट सर्किट की वजह से भड़की, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया. दुकान में रखी दाल, घी, तेल, ड्राई फ्रूट समेत भारी मात्रा में राशन का सामान आग की चपेट में आ गया और कुछ ही देर में जलकर राख हो गया.

तीनों मंजिलों तक फैली आगः लपटें इतनी तेज थी कि आग केवल बेसमेंट तक सीमित नहीं रही बल्कि फर्स्ट फ्लोर और सेकंड फ्लोर तक फैल गई. आग के कारण पूरे भवन में धुआं भर गया और लाखों रुपए का नुकसान हो गया. दुकान में रखा अधिकांश स्टॉक पूरी तरह नष्ट हो गया.
दमकल और पुलिस की त्वरित कार्रवाईः आग की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं. दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. इस दौरान आसपास के दुकानदार और स्थानीय लोग भी आग बुझाने में जुटे रहे, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था.

जांच जारी, नुकसान का आकलनः पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है. यह पता लगाया जा रहा है कि दुकान में किस प्रकार का कितना सामान रखा हुआ था और कुल नुकसान कितना हुआ है. प्रारंभिक अनुमान के अनुसार आग से लाखों रुपए का नुकसान हुआ है, जिससे व्यापारियों में चिंता का माहौल है.