राजभवन मार्च के दौरान कांग्रेस ने इन मुद्दों पर साधा सरकार पर निशाना
Summary
Spread the love प्रयाग भारत, देहरादून: उत्तराखंड में लगातार घट रहे आपराधिक घटनाओं और बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस सड़कों पर उतरी. देहरादून में कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के साथ हजारों कार्यकर्ताओं ने राजभवन कूच किया. कूच से पहले […]
More On prayagbharat
- Uttarakhand Land Purchase Rules: 11 जिलों में बाहरी लोग नहीं खरीद सकेंगे खेती-बागवानी की जमीन, जानें नए भू-कानून के नियम
- Garhwaal University में NSUI की जीत के बाद केसी वेणुगोपाल का बड़ा दावा, बोले- DUSU में भी BJP को मिलेगी शिकस्त
- Mahuakhedaganj में युवती मेहविश की गोली लगने से मौत का मामला, तीन नामजद आरोपी गिरफ्तार
- Ramnagar-Ranikhet मार्ग पर दर्दनाक हादसा, डंपर खाई में गिरा; पेड़ के बीच दबने से चालक की मौत
- Government Tender दिलाने का झांसा देकर 10.38 लाख की ठगी, खुद को स्वास्थ्य विभाग का अधिकारी बताने वाले दो आरोपियों पर FIR
प्रयाग भारत, देहरादून: उत्तराखंड में लगातार घट रहे आपराधिक घटनाओं और बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस सड़कों पर उतरी. देहरादून में कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के साथ हजारों कार्यकर्ताओं ने राजभवन कूच किया. कूच से पहले कांग्रेस नेताओं ने परेड ग्राउंड में सभा की और सरकार के खिलाफ बढ़ते अपराधों, भ्रष्टाचार, महिला उत्पीड़न, बेरोजगारी, बिगड़ती कानून व्यवस्था और जंगली जानवरों के आतंक जैसे विभिन्न मुद्दों को लेकर निशाना साधा.
16 फरवरी सोमवार को लोक भवन कूच से पहले परेड ग्राउंड में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जन सैलाब उमड़ा है. परेड ग्राउंड में कांग्रेस की तरफ से एक जनसभा का आयोजन किया गया. जनसभा कार्यक्रम में पार्टी के सभी बड़े नेता मौजूद रहे और बारी-बारी से मंच के माध्यम से अपने संबोधन से कार्यकर्ताओं का जोश भरते नजर आए.
कार्यकर्ताओं का पहुंचना जारी: इस दौरान कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रदेश के अनेकों जिलों से कार्यकर्ताओं का परेड ग्राउंड पहुंचना लगातार जारी रहा. मंच पर कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सीडब्ल्यूसी मेंबर करन माहरा, चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरक सिंह रावत और चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह मौजूद रहे.