ऑटो चालक और उसके दोस्त ने वारदात को अंजाम दिया
Summary
Spread the loveप्रयाग भारत, हरिद्वार: हैवानियत की एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. जहां एक ऑटो चालक ने एक युवक के साथ मिलकर महिला को होटल में ले जाकर रेप किया. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दोनों […]
More On prayagbharat
- Rishikesh मंडी समिति के टावर पर चढ़ा युवक, मांगें पूरी होने तक नीचे उतरने से किया इनकार; भ्रष्टाचार के लगाए आरोप
- NEET विवाद के बाद NTA के नए कार्यालय में CISF तैनात होगी, गोपनीय क्षेत्रों की बढ़ाई जाएगी सुरक्षा
- Vande Bharat एक्सप्रेस में मिले 4 लावारिस बैग, 42.7 किलो गांजा बरामद
- Dehradun पुलिस में बड़ा फेरबदल, 22 उपनिरीक्षक-अपर उपनिरीक्षक के तबादले
- Pithoragarh के दो पर्वतारोहियों ने लद्दाख की 3 ऊंची चोटियां कीं फतह
प्रयाग भारत, हरिद्वार: हैवानियत की एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. जहां एक ऑटो चालक ने एक युवक के साथ मिलकर महिला को होटल में ले जाकर रेप किया. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के साथ होटल मैनेजर भी गिरफ्तार किया है. पुलिस मामला दर्ज कर तीनों के खिलाफ आगे की कार्रवाई कर रही है.
बता दें पूरा मामला हरिद्वार नगर कोतवाली क्षेत्र का है. महिला ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि वह एक ऑटो में सवार हुई थी. कुछ ही देर बाद ऑटो चालक ने महिला को कार में बैठा दिया. उसके बाद कार चालक बहलाकर सुकून गेस्ट हाउस में ले गया. इस दौरान ऑटो चालक भी पीछे-पीछे गया. इस दौरान होटल मैनेजर ने पैसों के लालच में बिना डॉक्यूमेंट लिए ऑटो चालक और उसके साथी को रूम दे दिया.
उसके बाद दोनों महिला को लेकर रूम में गए और बारी-बारी से हवस का शिकार बनाया. फिर दोनों मौके से फरार हो गए. घटना के बाद महिला थाने पहुंची और पुलिस को घटना की जानकारी दी. जिसके बाद पुलिस ने बिना देरी किए ऑटो चालक, उसका साथी और होटल मैनेजर को धर दबोचा. पुलिस ने तीनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है. आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है.