Uttara Pradesh

ममता बनर्जी का विवादित बयान वायरल, बीजेपी बोली यह तो अकबरुद्दीन ओवैसी जैसी भाषा

Summary

Spread the love

Spread the love प्रयाग भारत, नई दिल्ली : भाजपा सांसद संबित पात्रा ने पश्चिम बंगाल मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के एक वीडियो में दिए गए विवादित बयान को निंदनीय और चिंताजनक बताया। पात्रा ने इसे समुदाय विरोधी और हिंसा के संकेत […]

Spread the love

प्रयाग भारत, नई दिल्ली : भाजपा सांसद संबित पात्रा ने पश्चिम बंगाल मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के एक वीडियो में दिए गए विवादित बयान को निंदनीय और चिंताजनक बताया। पात्रा ने इसे समुदाय विरोधी और हिंसा के संकेत के रूप में बताया।

भाजपा सांसद संबित पात्रा ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के एक सोशल मीडिया वीडियो पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि वीडियो में ममता का बयान चिंताजनक और निंदनीय है। पात्रा ने आरोप लगाया कि ममता ने कहा कि अगर वह सत्ता में नहीं रहीं, तो एक विशेष समुदाय राज्य से समाप्त हो सकता है। पात्रा ने इसे पश्चिम बंगाल में बढ़ते हिंसा के संकेत के रूप में बताया और कहा यह मान लेना कि एक पूरा समुदाय राज्य से मिटाया जा सकता है, बेहद गंभीर है।

भाजपा नेता ने इसे अकबरुद्दीन ओवैसी के बयान के समान बताया और कहा कि ममता ने बस उसी भाव को अलग शब्दों में दोहराया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस तरह के बयान न केवल चिंताजनक हैं बल्कि पूरी तरह से निंदनीय भी हैं।

गौरतलब ममता बनर्जी के एक वीडियो में कहा “क्योंकि मैं सीएम हूं इसलिए तुम सब सुरक्षित हो। अगर तुम मुझे हटाओगे और BJP को वोट दोगे तो याद रखना कि एक कम्युनिटी है जो तुम सबको एक सेकंड में खत्म कर देगी, इसलिए अगर तुम सुरक्षित रहना चाहते हो तो मुझे वोट देते रहो।
राहुल गांधी वर्ल्ड एआई समिट प्रदर्शन के ‘आर्किटेक्ट’
संबित पात्रा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि वह हाल ही में दिल्ली में आयोजित वर्ल्ड एआई समिट के दौरान प्रदर्शन के ‘आर्किटेक्ट और डिजाइनर’ थे। भाजपा ने दावा किया कि इस प्रदर्शन का उद्देश्य भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शर्मिंदा करना और देश की साख को चोट पहुंचाना था।
राष्ट्रीय प्रवक्ता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा “यूथ कांग्रेस का यह प्रदर्शन सहज नहीं था, बल्कि पूरी तरह से योजनाबद्ध और डिजाइन किया गया था।” उन्होंने इसे टॉपलेस, ब्रेनलेस और शेमलेस प्रदर्शन बताया और कहा कि इसका डिजाइन राहुल गांधी ने अपने घर में तैयार किया था।
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *