Uttara Pradesh

तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, दो की मौत

Summary

Spread the love

Spread the loveप्रयागभारत, पीलीभीत: तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई। इसमें बाइक चालक और पीछे बैठा किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सक ने परीक्षण के उपरांत […]

Spread the love

प्रयागभारत, पीलीभीत: तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई। इसमें बाइक चालक और पीछे बैठा किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सक ने परीक्षण के उपरांत मृत घोषित कर दिया।

बरखेडा थाना क्षेत्र के गांव दौलतपुर पट्टी निवासी सुमित शर्मा पुत्र गंगाराम अपनी बाइक पर सवार होकर गांव के ही किशोर सुमित पुत्र अरविंद को साथ लेकर सोमवार को दोपहर गांव से बरखेड़ा कस्बा जा रहे थे। दौलतपुर-बरखेड़ा मार्ग पर उनकी तेज रफ्तार बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। इससे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। साथ ही बाइक भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस से कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भेजा। वहां चिकित्सक ने परीक्षण के उपरांत दोनों को मृत घोषित कर दिया। होली के त्योहार पर दोनों परिवारों में छाई खुशियों पर ग्रहण लग लगा। हादसे में मरने की सूचना पहुंचते ही दोनों परिवारों में चीत्कार मच गया। थाना प्रभारी अरविंद चौहान के अनुसार तेज रफ्तार बाइक होने से हादसा हुआ। चालक के हेलमेट लगा नहीं था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *