19 अप्रैल से गंगोत्री धाम खुलेंगे, नए नियमों के साथ यात्रा शुरू
Summary
Spread the love प्रयाग भारत, उत्तरकाशी : अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर गंगोत्री धाम के कपाट खुलेंगे। इस दौरान गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक रहेगी। नवरात्र के अवसर पर गंगोत्री मंदिर समिति की ओर से गंगोत्री धाम के […]
More On prayagbharat
- 9 मई (Physics) और 10 मई (Civics) परीक्षा टलने के पीछे आयोग की क्या आधिकारिक वजह सामने आई ?
- Arvind Pandey Viral Letter: भाजपा में मचा हड़कंप, सच सामने लाने का दबाव
- Roorkee Car Accident: तेज रफ्तार आई-10 ने मारी कई गाड़ियों को टक्कर, चालक पर नशे का शक
- हर की पैड़ी के पास पालतू कुत्ते को गंगा में नहलाने का वीडियो सामने आया
- Dehradun Nagar Nigam : धामी का बड़ा बयान- देश की प्रगति में श्रमिकों की अहम भूमिका
प्रयाग भारत, उत्तरकाशी : अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर गंगोत्री धाम के कपाट खुलेंगे। इस दौरान गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक रहेगी।
नवरात्र के अवसर पर गंगोत्री मंदिर समिति की ओर से गंगोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोलने की तिथि घोषित की गई। समिति के अध्यक्ष धर्मानंद सेमवाल ने बताया कि अक्षया तृतीया पर 19 अप्रैल को शुभ लाभ बेला पर गंगोत्री धाम के कपाट दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।
18 अप्रैल को गंगा के शीतकालीन प्रवास मुखबा से गंगा जी भोगमूर्ति विग्रह डोली में सेना बैंड और ढोल दमाऊ के साथ दोपहर 12 बजकर 15 मिनिट पर गंगोत्री धाम के लिए रवाना होगी। रात्रि विश्राम भैरव घाटी के भैरव मंदिर में करेंगी। फिर 19 अप्रैल सुबह सात बजे गंगोत्री धाम के लिए पैदल रवाना होगी।
