स्कूल जा रहे छात्र पर भालू ने किया अचानक हमला, दोस्त के साहस से बची जान
Summary
Spread the love प्रयाग भारत, पोखरी/गोपेश्वर : झाड़ियों के बीच छिपे भालू ने अचानक स्कूल जा रहे छात्र पर हमला कर दिया। दोस्त के साहस से उसकी जान बच गई। क्षेत्र में भालुओं का आतंक लगातार बना हुआ है। आज […]
प्रयाग भारत, पोखरी/गोपेश्वर : झाड़ियों के बीच छिपे भालू ने अचानक स्कूल जा रहे छात्र पर हमला कर दिया। दोस्त के साहस से उसकी जान बच गई।
क्षेत्र में भालुओं का आतंक लगातार बना हुआ है। आज शनिवार सुबह जूनियर हाईस्कूल हरिशंकर के कक्षा 7 के छात्र देवेश पर स्कूल जाते समय भालू के बच्चे ने हमला कर दिया। घटना में देवेश के पैर पर भालू के बच्चे के नाखूनों के हल्के निशान आए हैं।
जानकारी के अनुसार देवेश अपने गांव के कक्षा छह के छात्र पकेश के साथ अपने गांव से स्कूल जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में झाड़ियों के बीच से अचानक भालू का बच्चा निकला और देवेश का पैर पकड़कर नाखून मार दिए। साथ चल रहे पकेश ने साहस दिखाते हुए भालू के बच्चे पर पत्थर मारे और शोर मचाया, जिससे भालू का बच्चा जंगल की ओर भाग गया।
