सीएम धामी ने उत्तराखण्ड सचिवालय बैंडमिंटन प्रतियोगिता का किया शुभारंभ, देवभूमि खेलभूमि में आगे बढ़ रही
Summary
Spread the love प्रयाग भारत, देहरादून : उत्तराखंड सचिवालय बैंडमिंटन क्लब द्वारा आयोजित प्रतियोगिता का सीएम धामी ने शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अब हमारी देवभूमि खेलभूमि के तौर पर आगे बढ़ रही है। हम आने वाले समय […]
More On prayagbharat
- Vande Bharat एक्सप्रेस में मिले 4 लावारिस बैग, 42.7 किलो गांजा बरामद
- Dehradun पुलिस में बड़ा फेरबदल, 22 उपनिरीक्षक-अपर उपनिरीक्षक के तबादले
- Pithoragarh के दो पर्वतारोहियों ने लद्दाख की 3 ऊंची चोटियां कीं फतह
- IIT Roorke में ई-रिक्शा की टक्कर से प्रोफेसर की पत्नी की मौत, मॉर्निंग वॉक के दौरान हुआ हादसा
- Udham Singh Nagar में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 3 निरीक्षकों के तबादले, नानकमत्ता कोतवाली की कमान शंकर सिंह बिष्ट को
प्रयाग भारत, देहरादून : उत्तराखंड सचिवालय बैंडमिंटन क्लब द्वारा आयोजित प्रतियोगिता का सीएम धामी ने शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अब हमारी देवभूमि खेलभूमि के तौर पर आगे बढ़ रही है। हम आने वाले समय में खेलों में अच्छा करेंगे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शासकीय कार्यों की व्यस्तता के बीच कार्मिकों द्वारा खेल गतिविधियों को अपनाना बेहद जरूरी है। क्योंकि खेल जीवन में अनुशासन लाने के साथ-साथ तनाव को दूर करता है और शरीर को स्वस्थ रखता है। उन्होंने कहा कि निरोगी रहना मनुष्य की सबसे बड़ी पूंजी है और खेल इस दिशा में सबसे प्रभावी माध्यम है।
उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में खेलों को प्रोत्साहित कर राज्य को ‘खेल भूमि’ के रूप में विकसित करने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि युवा प्रतिभाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने का अवसर मिल सके।