Uttarakhand

हरिद्वार में नेशनल हाईवे पर बाइक सवार दंपति हुए हादसे का शिकार, पत्नी की मौके पर ही मौत, पति की हालत गंभीर

Summary

Spread the love

Spread the loveप्रयागभरत, हरिद्वार: दिल्ली-ऋषिकेश हाईवे पर हरिद्वार में शुक्रवार 21 जून को बड़ा हादसा हो गया. यहां शांतिकुंज फ्लाईओवर पर बाइक सवार दंपति सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए. इस हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, […]

Spread the love

प्रयागभरत, हरिद्वार: दिल्ली-ऋषिकेश हाईवे पर हरिद्वार में शुक्रवार 21 जून को बड़ा हादसा हो गया. यहां शांतिकुंज फ्लाईओवर पर बाइक सवार दंपति सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए. इस हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिला का पति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके पुलिस ने एम्स ऋषिकेश में भर्ती करावाया है.

पुलिस के मुताबिक बाइक सवार पति-पत्नी ऋषिकेश से हरिद्वार की ओर जा रहे थे. तभी बीच रास्ते में शांतिकुंज फ्लाईओवर पर कार ने अचानक कट मार दिया, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ी. इसी दौरान पीछे से आ रही कार ने भी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. घटना में बाइक सवार महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा महिला का पति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसको उपचार के लिए पहले जिला चिकित्सालय हरिद्वार ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने की वजह से उसको एम्स रेफर कर दिया गया.

फिलहाल घायल का इलाज एम्स में चल रहा है. जिसकी पहचान इलियास और उसकी मृतक पत्नी की शिनाख्त फरजाना निवासी रायपुर देहरादून के रूप में हुई है. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. अभी कोई भी लिखित शिकायत पुलिस के पास नहीं पहुंची है. पुलिस ने अपनी ओर से मामले में जांच शुरू कर दी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *