नगर निगम की अरबों की जमीन पर अवैध कब्जा, खाली कराने के लिए बन रही सख्त योजना; जल्द होगी कार्रवाई
प्रयागभारत, प्रयागराज। नजूल की जमीन पर तो बड़े पैमाने का कब्जा करके लोगों ने मकान बनवाया ही है। नगर निगम की 365 बीघा जमीन पर भी कब्जा करके आलीशान मकान बना लिया गया है। नगर निगम के अनुसार शहर के आठ जोन में बांट गया है। इसमें से महज दो जोन में ही 365 बीघा जमीन पर कब्जा किया गया है।
अन्य छह जोन की रिपोर्ट तैयार कि जाएगी तो 800 बीघा से अधिक जमीन पर लोग निगम की जमीन पर कब्जा करके बैठे हुए हैं। जिसकी कीमत अरबों में आंकी जा रही है।
मुट्ठीगंज और खुल्दाबाद जोन में नगर निगम की कब्जा की गई जमीन पर 10 हजार से अधिक मकान बन गए हैं। इसमें से 200 ऐसे लोगों के मकान है जो शासन और प्रशासन में प्रभावी हैं। कब्जा की गई जमीन पर पीडीए से मानचित्र पास कराए बिना ही आवासीय और व्यावसायिक भवन का निर्माण कर लिया गया है।
अपर नगर आयुक्त अरविंद कुमार राय के अनुसार, नगर निगम की जमीन पर बड़े पैमाने पर कब्जा किया गया है। कानून के जानकारों से इस मामले में सुझाव लेने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
