एयरपोर्ट पर अचानक हुई घटना, बड़ा हादसा टलते ही यात्रियों में मची अफरा-तफरी
Summary
Spread the loveप्रयाग भारत, जयपुर: दिल्ली से जयपुर आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI-1719 की लैंडिंग अस्थिर अप्रोच के कारण फेल हो गई। पायलट ने गो-अराउंड किया। करीब 10 मिनट बाद सुरक्षित लैंडिंग हुई। विमान में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी […]
More On prayagbharat
- यूपी कॉलेज हत्याकांड: बेटे के शव से लिपटकर बिलखती रही मां
- एक्शन में एसएसपी, आरक्षी पर गिरी गाज, पुलिस महकमे में हलचल
- प्रदेश में 1 अप्रैल से राष्ट्रीय घरेलू आय सर्वेक्षण की शुरुआत
- दो फीट बर्फ से ढका बदरीनाथ धाम, तापमान में भारी गिरावट
- श्रद्धालुओं के लिए सुनहरा मौका: आदि कैलाश यात्रा हेतु रजिस्ट्रेशन खुले
प्रयाग भारत, जयपुर: दिल्ली से जयपुर आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI-1719 की लैंडिंग अस्थिर अप्रोच के कारण फेल हो गई। पायलट ने गो-अराउंड किया। करीब 10 मिनट बाद सुरक्षित लैंडिंग हुई। विमान में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा सवार थे।
दिल्ली से जयपुर पहुंची एअर इंडिया की फ्लाइट AI-1719 की लैंडिंग फेल होने से बुधवार दोपहर यात्रियों में दहशत फैल गई। दोपहर करीब 1:05 बजे विमान ने जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंडिंग का प्रयास किया, लेकिन रनवे को टच करते ही पायलट ने आखिरी क्षणों में फैसला बदलते हुए विमान को दोबारा हवा में उठा लिया।
