टेंट गोदाम में भीषण आग, लपटों और धुएं से मची अफरा-तफरी
Summary
Spread the loveप्रयाग भारत, हरिद्वार : बैरागी कैंप क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक टेंट के एक गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर से ही दिखाई देने लगा, जिससे आसपास के इलाके […]
More On prayagbharat
- Vande Bharat एक्सप्रेस में मिले 4 लावारिस बैग, 42.7 किलो गांजा बरामद
- Dehradun पुलिस में बड़ा फेरबदल, 22 उपनिरीक्षक-अपर उपनिरीक्षक के तबादले
- Pithoragarh के दो पर्वतारोहियों ने लद्दाख की 3 ऊंची चोटियां कीं फतह
- IIT Roorke में ई-रिक्शा की टक्कर से प्रोफेसर की पत्नी की मौत, मॉर्निंग वॉक के दौरान हुआ हादसा
- Udham Singh Nagar में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 3 निरीक्षकों के तबादले, नानकमत्ता कोतवाली की कमान शंकर सिंह बिष्ट को
प्रयाग भारत, हरिद्वार : बैरागी कैंप क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक टेंट के एक गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर से ही दिखाई देने लगा, जिससे आसपास के इलाके में दहशत फैल गई।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग हरकत में आया और मौके पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां भेजी गईं। दमकल कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने का अभियान शुरू किया।
बैरागी कैंप में बने गोदाम में बड़ी मात्रा में टेंट और अन्य ज्वलनशील सामग्री रखी हुई थी, जिसके कारण आग तेजी से फैल गई। दमकल विभाग की टीम आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
एहतियातन आसपास के क्षेत्र को खाली कराया गया है, ताकि किसी तरह की जनहानि न हो। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, हालांकि गोदाम में रखे सामान को भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।