पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष को कार से कुचलने की कोशिश, धारदार हथियार से किया वार
प्रयागभारत, प्रयागराज: इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष रोहित मिश्रा पर कातिलाना हमला किया गया। पहले उन्हें कार से कुचलने की कोशिश की गई और फिर धारदार हथियार से उनके सिर पर प्रहार किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
शुक्रवार सुबह बड़ी संख्या में छात्र कर्नलगंज थाने पहुंचे और फिर पुलिस ने तहरीर के आधार पर हत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया। पुलिस घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से हमलावरों की तलाश कर रही है।
