ड्रोन से बढ़ेगी नागरिक सुरक्षा, कुत्तों और कूड़ा फैलाने वालों पर कड़ी निगरानी
Summary
Spread the loveप्रयाग भारत, देहरादून : नगर निगम ने कुत्तों से नागरिकों को सुरक्षा के लिए नया तरीका अपनाया है. स्वच्छता और नागरिक सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए देहरादून नगर निगम अब शहर में ड्रोन से निगरानी करेगा. पंद्रह ड्रोन […]
More On prayagbharat
- यूपी कॉलेज हत्याकांड: बेटे के शव से लिपटकर बिलखती रही मां
- एक्शन में एसएसपी, आरक्षी पर गिरी गाज, पुलिस महकमे में हलचल
- प्रदेश में 1 अप्रैल से राष्ट्रीय घरेलू आय सर्वेक्षण की शुरुआत
- दो फीट बर्फ से ढका बदरीनाथ धाम, तापमान में भारी गिरावट
- श्रद्धालुओं के लिए सुनहरा मौका: आदि कैलाश यात्रा हेतु रजिस्ट्रेशन खुले
प्रयाग भारत, देहरादून : नगर निगम ने कुत्तों से नागरिकों को सुरक्षा के लिए नया तरीका अपनाया है. स्वच्छता और नागरिक सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए देहरादून नगर निगम अब शहर में ड्रोन से निगरानी करेगा. पंद्रह ड्रोन आवारा कुत्तों और सफाई नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी नजर रखेंगे.
निगम की इस पहल के तहत ड्रोन मोहल्लों में आवारा कुत्तों के झुंडों और आक्रामक कुत्तों पर नजर रखी जाएगी. ऐसी स्थितियों से निपटने के लिए टीमें तुरंत भेजी जाएंगी. निर्धारित चारागाहों के बाहर आवारा कुत्तों को खाना खिलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी की जाएगी. अधिकारियों का मानना है कि यह पहल स्वच्छता और जन सुरक्षा दोनों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है.
इस पहल में कुत्तों और कूड़ा फैलाने वालों के अलावा मांस की दुकानों पर निगरानी भी बढ़ा दी गई है. मांस के कचरे को सामान्य कूड़े के साथ फेंकने वाले दुकानदारों के खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी है. इसे लेकर प्रशासन अब सख्ती करने के मूड में नजर आ रहा है.
