ड्रोन से बढ़ेगी नागरिक सुरक्षा, कुत्तों और कूड़ा फैलाने वालों पर कड़ी निगरानी
Summary
ख़बर शेयर करें -प्रयाग भारत, देहरादून : नगर निगम ने कुत्तों से नागरिकों को सुरक्षा के लिए नया तरीका अपनाया है. स्वच्छता और नागरिक सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए देहरादून नगर निगम अब शहर में ड्रोन से निगरानी करेगा. पंद्रह […]
More On prayagbharat
- Uttrakhand में ‘गधे-घोड़े’ बयान पर सियासत तेज, गणेश गोदियाल ने मथुरा दत्त जोशी का नाम लेकर BJP पर कसा तंज
- Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार
- Rahul Gandhi का ऐलान, 12 अक्टूबर को फिर सड़कों पर उतरेगा INDIA गठबंधन; मोदी सरकार पर साधा निशाना
- Rajaji टाइगर रिजर्व में वन्यजीव सप्ताह, हथिनी अरुंधती को दी श्रद्धांजलि; 14 लोको पायलट और 50 वनकर्मी
- Champawat में पहली बार कैबिनेट बैठक, उपनल और PG डॉक्टरों समेत कई प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
प्रयाग भारत, देहरादून : नगर निगम ने कुत्तों से नागरिकों को सुरक्षा के लिए नया तरीका अपनाया है. स्वच्छता और नागरिक सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए देहरादून नगर निगम अब शहर में ड्रोन से निगरानी करेगा. पंद्रह ड्रोन आवारा कुत्तों और सफाई नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी नजर रखेंगे.
निगम की इस पहल के तहत ड्रोन मोहल्लों में आवारा कुत्तों के झुंडों और आक्रामक कुत्तों पर नजर रखी जाएगी. ऐसी स्थितियों से निपटने के लिए टीमें तुरंत भेजी जाएंगी. निर्धारित चारागाहों के बाहर आवारा कुत्तों को खाना खिलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी की जाएगी. अधिकारियों का मानना है कि यह पहल स्वच्छता और जन सुरक्षा दोनों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है.
इस पहल में कुत्तों और कूड़ा फैलाने वालों के अलावा मांस की दुकानों पर निगरानी भी बढ़ा दी गई है. मांस के कचरे को सामान्य कूड़े के साथ फेंकने वाले दुकानदारों के खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी है. इसे लेकर प्रशासन अब सख्ती करने के मूड में नजर आ रहा है.