Sport

David Warner ने संन्‍यास के बाद की जिंदगी को लेकर किया बड़ा खुलासा, भारत में ये दो काम करने की है चाहत

Summary

Spread the love

Spread the love प्रयागभारत, नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर को भारत काफी पसंद है। उनके सोशल मीडिया पोस्ट देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है। वॉर्नर वनडे और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। इस समय […]

Spread the love

 प्रयागभारत, नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर को भारत काफी पसंद है। उनके सोशल मीडिया पोस्ट देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है। वॉर्नर वनडे और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। इस समय वह टी20 ही खेल रहे हैं। इस समय वॉर्नर आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल रहे हैं। वॉर्नर ने रिटायरमेंट के बाद अपनी इच्छा जाहिर की है।

वॉर्नर को भारत की फिल्में, यहां की संस्कृति काफी पसंद आती है। वह इंस्टाग्राम पर भारतीय फिल्मों से संबंधित कई रील्स बनाते हैं। अब एक बार फिर बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने अपना भारत प्रेम जाहिर किया है।

भारत में खरीदना चाहते हैं घर

वॉर्नर ने भारतीय टीम के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन से उनके यूट्यूब चैनल पर बात की। इस बातचीत के दौरान वॉर्नर ने बताया कि हो सकता है कि वह रिटायरमेंट के बाद भारत शिफ्ट हो जाएं। वॉर्नर ने कहा, “मेरे पास भारत में घर नहीं हैं। मैंने एक समय यहां घर खरीदने के बारे में सोचा था। मुझसे कई लोगों ने पूछा कि क्या मैं यहां घर लेना चाहता हूं? हो सकता है, शायद जब मैं अपना क्रिकेट खत्म कर दूं और यहां कुछ समय बिताने के लिए आना चाहूं।”

ऑस्ट्रेलिया में बताई खराबी

इस बातचीत के दौरान वॉर्नर ने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई लोगों की मानकिता पॉजिटीव होने से पहले नेगेटिव है, लेकिन भारत में ऐसा नहीं है। उन्होंने कहा,”ऑस्ट्रेलिया में लोग पॉजिटिव सोचने से पहले नेगेटिव सोचते हैं। लेकिन जैसे ही आप भारत आते हो, सब कुछ पॉजिटिव हो जाता है। यहां लोग काफी प्यार करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *