घरों में घुसा मलबा, लोगों का रेस्क्यू जारी, हाईवे बंद,कर्णप्रयाग में फिर भूस्खलन
Summary
Spread the loveप्रयाग भारत, उत्तराखंड; उत्तराखंड के चमोली जिले के कर्णप्रयाग में भूस्खलन हुआ है। भूस्खलन के बाद मलबा मकान में घुस गया। मकान में रहने वाले लोगों का रेस्क्यू किया गया है। भूस्खलन होने से हाईवे भी बंद हो […]
More On उत्तराखंड
- डाक विभाग पूरे प्रदेश भर में रजिस्ट्रेशन संस्थाओं के पास भी अपने Gen-Z पोस्ट ऑफिस खोलेगा
- यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में सीबीआई ने बॉबी पंवार को किया तलब
- बाइक सवार ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से मौके पर ही मौत
- रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने मसूरी लाल बहादुर शास्त्री नेशनल एकेडमी ऑफ़ एडमिनिस्ट्रेशन में वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट शॉप का उद्घाटन किया
- एआई कैमरों से भीड़ : संदिग्ध गतिविधियों और सुरक्षा जोखिमों की पहचान पुलिस के लिए आसान होगी
प्रयाग भारत, उत्तराखंड; उत्तराखंड के चमोली जिले के कर्णप्रयाग में भूस्खलन हुआ है। भूस्खलन के बाद मलबा मकान में घुस गया। मकान में रहने वाले लोगों का रेस्क्यू किया गया है। भूस्खलन होने से हाईवे भी बंद हो गया है।
जानकारी के अनुसार, कर्णप्रयाग उमटा के पास पहाड़ी से फिर भूस्खलन हुआ है। भूस्खलन होने से हाईवे किनारे मकान में मलबा घुस गया है। मकान में रह रहे लोगों को मुश्किल से बाहर निकालकर दूसरी जगह शिफ्ट किया गया है।
रविवार को भी पहाड़ी से भारी मात्र में मलबा और एक बड़ा बोल्डर हाईवे पर गिर गया था। बदरीनाथ हाईवे गौचर तलधारी के पास पहाड़ी से मलबा आने से बंद हो गया था। पहाड़ी से भारी मलबा और बोल्डर हाईवे पर गिरे थे। इस दौरान वहां से गुजरने वाले लोग बाल-बाल बच गए थे।
कर्णप्रयाग नेनीसैंण मोटर मार्ग आईटीआई से लगभग 500 मीटर आगे पहाड़ी से चट्टान टूटी थी। सड़क बंद होने से कपीरीपट्टी के लोगों को डिम्मर सिमली होते हुए कर्णप्रयाग पहुंचना पड़ रहा था।
देहरादून समेत चार जिलों में बारिश का येलो अलर्ट
दून, टिहरी, नैनीताल और चंपावत जिले में आज भी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में बिजली चमकने के साथ तेज दौर की बारिश की संभावना है।
मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक येलो अलर्ट वाले चारों जिलों के अधिकांश हिस्सों में बारिश के कई दौर देखने को मिल सकते हैं। मौसम विज्ञानी रोहित थपलियाल के मुताबिक अगले पांच दिनों तक बारिश का दौर जारी रहेगा। कुछ पर्वतीय हिस्सों में तीव्र बौछार की भी स्थिति देखने को मिल सकती है।
