Uttarakhand

वन विभाग का अधिकारी चर्चा में, शासन ने नोटिस थमाया, जानें क्यों और क्या हुआ

Summary

Spread the love

Spread the love प्रयाग भारत, देहरादून : विकासनगर क्षेत्र में बीच सड़क मारपीट को लेकर चर्चाओं में रहने वाले राजीव नयन नौटियाल फिर सुर्खियों में हैं. इस बार एक नोटिस के कारण उनकी चर्चा हो रही है. यह नोटिस उन्हें उनके […]

Spread the love

प्रयाग भारत, देहरादून : विकासनगर क्षेत्र में बीच सड़क मारपीट को लेकर चर्चाओं में रहने वाले राजीव नयन नौटियाल फिर सुर्खियों में हैं. इस बार एक नोटिस के कारण उनकी चर्चा हो रही है. यह नोटिस उन्हें उनके द्वारा शासकीय कार्यों में लापरवाही करने की शिकायत को लेकर दिया गया है.

पिछले दिनों सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद वन महकमे के एक अफसर की खूब चर्चा हुई थी. मामला सरे राह अधिकारी की पिटाई से जुड़ा था. यह चर्चा इसलिए भी बेहद ज्यादा गर्म रही क्योंकि इससे ठीक पहले शिक्षा विभाग के निदेशक के साथ विधायक द्वारा मारपीट करने का मामला भी सुर्खियों में रहा था. ऐसे में सरकारी कर्मचारी और अधिकारियों के साथ मारपीट के मामलों पर बहस तेज हो गई थी.

चकराता में उप प्रभागीय वनाधिकारी की जिम्मेदारी देख रहे राजीव नयन नौटियाल पर शासकीय कार्यों में लापरवाही का आरोप हैं. सरकारी दायित्व को ठीक से नहीं निभाने विभागीय मंत्री तक की बैठक में नहीं आने जैसे आरोप उन पर लगे हैं. खास बात यह है कि इन्हीं आरोपों के बीच शासन ने अब राजीव नयन नौटियाल को कारण बताओं नोटिस जारी कर दिया है. जिसका उन्हें 15 दिन के भीतर जवाब देना है. नोटिस में यह स्पष्ट किया गया है कि दी गई समय सीमा के दौरान स्पष्टीकरण नहीं देने की स्थिति में मामले को देखते हुए आगे की कार्यवाही की जाएगी.

स्पष्ट है कि इस प्रकरण में संतोषजनक स्थिति या जवाब नहीं मिलने पर शासन अग्रिम कार्यवाही कर सकता है. वैसे राजीव नयन नौटियाल का नाम उसे समय सुर्खियों में आया था जब उनसे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था. इस वायरल वीडियो में राजीव नयन और कुछ दूसरे लोगों के बीच मारपीट की तस्वीर सामने आई थी. वन विभाग के इस अधिकारी ने आरोप लगाया था कि अवैध खनन के वाहन की तस्वीर खींचने के कारण ऐसा करने वालों ने उनके साथ पहले बहस की थी. उसके बाद मारपीट भी की. इस प्रकरण में उनके द्वारा संबंधित लोगों पर मुकदमा भी दर्ज करवाया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *