वायरल वीडियो से उभरी पुलिस कार्रवाई: सहारनपुर में बच्चे को पीटने वाले मौलवी समेत दो गिरफ्तार
Summary
Spread the loveप्रयाग भारत, सहारनपुर : मदरसों में बच्चों के साथ पिटाई और अमानवीय घटनाओं के मामले अक्सर सामने आते हैं. ऐसा ही मामला सहारनपुर में देखने को मिला है. सोशल मीडिया में वायरल वीडियो में तथाकथित दो मौलवी एक […]
More On prayagbharat
- देहरादून रोड पर इलेक्ट्रिक स्कूटी बनी आग का गोला, मची अफरा-तफरी
- रुड़की में भीषण सड़क हादसा : कंपनी की बस ने बाइक को मारी टक्कर, दो मजदूरों की मौत
- हरिद्वार में सूखी नदी बनी आफत, तेज बहाव में बहीं दो कारें ; पुलिस ने रेस्क्यू कर निकाला
- चकराता में दर्दनाक सड़क हादसा : अनियंत्रित कार पलटी, 24 वर्षीय युवक की मौत
- बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी केस: मुख्य आरोपी प्रमोद नौटियाल 31 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर, जांच तेज
प्रयाग भारत, सहारनपुर : मदरसों में बच्चों के साथ पिटाई और अमानवीय घटनाओं के मामले अक्सर सामने आते हैं. ऐसा ही मामला सहारनपुर में देखने को मिला है. सोशल मीडिया में वायरल वीडियो में तथाकथित दो मौलवी एक मासूम को छड़ी से बुरी तरह पीटते दिख रहे हैं. वीडियो देखने के बाद कुछ लोगों ने पुलिस से शिकायत की. इसके बाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
बताया गया कि वायरल वीडिया थाना गंगोह इलाके का है. क्षेत्र के कुछ लोगों ने छात्र की पिटाई का वीडियो देखने के बाद पुलिस से शिकायत की थी. वीडियो क्षेत्र के ही मदरसे का बताया गया. वीडियो में दो मुस्लिम युवक जो मौलवी लग रहे हैं बच्चे को पकड़ कर बेरहमी से पीट रहे हैं. छड़ी की मार से बच्चा तिलमिला और चीख रहा है, लेकिन दोनों लगातार उसकी पिटाई करते हैं. वीडियो में तीसरा व्यक्ति भी है, जो इस घटना को रिकॉर्ड कर रहा है.