chhatisgarh

अस्पताल परिसर में भीषण आग, 6 एंबुलेंस समेत कई वाहन जलकर खाक

Summary

Spread the love

Spread the loveप्रयाग भारत, कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में आज अचानक भीषण आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया, जिससे परिसर में लंबे समय से खड़ी आधा […]

Spread the love

प्रयाग भारत, कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में आज अचानक भीषण आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया, जिससे परिसर में लंबे समय से खड़ी आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस और अन्य वाहन जलकर खाक हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मौके पर मरीजों के परिजन, अस्पताल स्टाफ और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई। आग की लपटें और धुआं दूर से ही दिखाई दे रहा था। स्थानीय लोगों का आरोप है कि अस्पताल परिसर में लंबे समय से पुरानी गाड़ियां और अन्य कबाड़ पड़ा हुआ था, जिसे हटाने की मांग कई बार की जा चुकी थी। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इन कंडम वाहनों को हटाया जाता तो इस तरह की घटना की संभावना कम हो सकती थी।

अस्पताल के डीन ने कहा – घटना की जांच कर रहे

जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल के डीन डॉ. केके सहारे ने बताया कि परिसर में कंडम पड़े वाहनों में आग लगने की घटना सामने आई है। फिलहाल आग कैसे लगी और किन परिस्थितियों में लगी, इसकी जांच की जा रही है। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन कई वाहन जलकर खाक हो गए हैं। फिलहाल प्रशासन आग लगने के कारणों की जांच में जुटा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *