हैरान करने वाली घटना: लिफ्ट देने के बाद महिला से बदसलूकी, विरोध पर कार से धक्का
Summary
Spread the loveप्रयाग भारत, भानुप्रतापपुर: आज विश्व महिला दिवस मनाया जा रहा है, लेकिन इससे ठीक एक दिन पहले छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। कांकेर से भानुप्रतापपुर लौट रही एक महिला को कार में लिफ्ट […]
More On prayagbharat
- Vande Bharat एक्सप्रेस में मिले 4 लावारिस बैग, 42.7 किलो गांजा बरामद
- Dehradun पुलिस में बड़ा फेरबदल, 22 उपनिरीक्षक-अपर उपनिरीक्षक के तबादले
- Pithoragarh के दो पर्वतारोहियों ने लद्दाख की 3 ऊंची चोटियां कीं फतह
- IIT Roorke में ई-रिक्शा की टक्कर से प्रोफेसर की पत्नी की मौत, मॉर्निंग वॉक के दौरान हुआ हादसा
- Udham Singh Nagar में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 3 निरीक्षकों के तबादले, नानकमत्ता कोतवाली की कमान शंकर सिंह बिष्ट को
प्रयाग भारत, भानुप्रतापपुर: आज विश्व महिला दिवस मनाया जा रहा है, लेकिन इससे ठीक एक दिन पहले छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। कांकेर से भानुप्रतापपुर लौट रही एक महिला को कार में लिफ्ट देने के बाद दो युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ की। महिला ने जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने चलती कार से इसे फेंक दिया, जिससे वह घायल हो गई। इसके बाद घायल महिला को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। यह पूरा मामला कोरर थाना क्षेत्र का है।
इस बीच जब कार भानबेड़ा के पास पहुंची तो आरोपियों ने महिला को चलती कार से नीचे फेंक दिया और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायल महिला को भानबेड़ा के स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही भानुप्रतापपुर थाना प्रभारी रामेश्वर देशमुख ने सभी थानों को अलर्ट करते हुए घेराबंदी शुरू कर दी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि संदिग्ध कार हटकर्रा इलाके में देखी गई है। सूचना के आधार पर पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर आरोपी भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन तगड़ी घेराबंदी के चलते उन्हें पकड़ लिया गया।
कोरर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और घटना में प्रयुक्त कार को जब्त कर लिया गया है। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपियों ने इस कार को धमतरी जिले के नगरी क्षेत्र से चोरी किया था। कार चोरी के मामले में धमतरी पुलिस भी कोरर पहुंच गई है। पुलिस ने आरोपी हरेंद्र पोया निवासी हरनपुरी थाना कोरर और एक नाबालिग को न्यायालय में पेश किया है।