यूपी में नायब तहसीलदार व ट्रैफिक इंचार्ज पर गिरी गाज, निजी वाहन पर लगी थी नीली बत्ती; पढ़ें पूरा मामला
प्रयागभारत, बहराइच। नायब तहसीलदार के निजी वाहन पर लगी नीली बत्ती हटाने एवं चालान कर वीडियो बनाकर वायरल करने के प्रकरण में आखिरकार नायब तहसीलदार व यातायात प्रभारी पर गाज गिर गई। नायब तहसीलदार का तबादला कर दिया गया और ट्रैफिक इंचार्ज को रामजन्मभूमि अयोध्या सुरक्षा के लिए ड्यूटी के लिए भेजा गया है।
नायब तहसीलदार के निजी वाहन पर नीली बत्ती लगाने पर चालान करने के मामले में ट्रैफिक इंचार्ज के खिलाफ दुर्व्यवहार का आराेप लगा राजस्वकर्मी आंदाेलित थे। प्रकरण को लेकर जिलाधिकारी माेनिका रानी ने उच्चाधिकारियों को अवगत कराया था। अब मामले का पटाक्षेप करने के लिए दोनों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
