उत्तराखंड: भारी बारिश से केदारनाथ यात्रा ठप, श्रीनगर में जलभराव, यमुनोत्री में सड़क धंसने से फंसे यात्री
Summary
Spread the loveप्रयाग भारत, उत्तराखंड; बारिश से प्रदेश में जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। केदारनाथ यात्रा बाधित है तो वहीं श्रीनगर गढ़वाल में घरों के अंदर पानी घुस गया। उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में तेज दौर की बारिश होने की संभावना […]
More On उत्तराखंड
- अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म: UKSSSC ग्रेजुएट लेवल परीक्षा 17 मई को
- प्रदेश में 1 अप्रैल से राष्ट्रीय घरेलू आय सर्वेक्षण की शुरुआत
- दो फीट बर्फ से ढका बदरीनाथ धाम, तापमान में भारी गिरावट
- श्रद्धालुओं के लिए सुनहरा मौका: आदि कैलाश यात्रा हेतु रजिस्ट्रेशन खुले
- ‘कर्ज के बोझ तले दब रहा है उत्तराखंड’-यशपाल आर्य का तीखा बयान
प्रयाग भारत, उत्तराखंड; बारिश से प्रदेश में जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। केदारनाथ यात्रा बाधित है तो वहीं श्रीनगर गढ़वाल में घरों के अंदर पानी घुस गया। उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में तेज दौर की बारिश होने की संभावना मौसम विभाग की ओर से जताई गई थी। देहरादून, चम्पावत और नैनीताल जिले के कुछ हिस्सों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि अन्य जिलों में तेज दौर की बारिश होने के आसार हैं
श्रीनगर गढ़वाल नगर निगम के वार्ड 29 भक्तियाना, एनआईटी के पास शुक्रवार देर रात तेज बारिश आफत बनकर बरसी। बारिश का पानी दो घरों के अंदर तक घुस गया। स्थानीय निवासी भास्कर रतूड़ी ने बताया कि शनिवार सुबह 4 बजे जब उनकी पत्नी उठीं तो कमरे में पानी भरा हुआ था। बताया गया कि राष्ट्रीय राजमार्ग की नाली चोक होने के कारण पानी घरों में घुसा।
केदारनाथ यात्रा बाधित
केदारनाथ यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं को भी मुश्किल का सामना करना पड़ा। गौरीकुंड से आगे मूसलधार बारिश की वजह से केदारनाथ मार्ग बाधित हो गया है। एहतियात के तौर पर यात्रा रोक दी गई है। वहीं यमुनोत्री धाम को जोड़ने वाली फूलचट्टी जानकीचट्टी सड़क फूलचट्टी के पास धंसने से आवाजाही बंद हो गई। दोनों तरफ दर्जनों वाहनों पर स्थानीय लोगों के साथ श्रद्धालु फंसे हैं।