खिड़की के बाहर झांकना महिला को पड़ा भारी, एक झटके में ही सिर कटकर सड़क पर गिरा, यह देख लोगों की निकल गई चीख
प्रयागभारत, कौशांबी। कोखराज थानाक्षेत्र के हाईवे स्थित पंचम ढाबा के समीप टूरिस्ट बस से सिर निकालकर बैठी महिला का सिर पीछे से आ रहे ट्रेलर की टक्कर से कटकर अलग हो गया। झटके के चलते बगल में बैठे दो बच्चे भी चोटिल हो गये।
राजस्थान के श्रीगंगा नगर से श्रद्धालुओं से भरी बस प्रयागराज होते हुए मथुरा वृंदावन जा रही थी। बस कोखराज क्षेत्र से गुजर रही थी। श्रद्धालुओं का कहना है कि इस बीच अनंत कुमार की 40 वर्षीय पत्नी अलका ने सिर खिड़की से बाहर निकाल लिया। उसके बगल में दो बच्चियां संध्या और मल्लिका बैठी थीं।
