Uttara Pradesh

ट्रेन के सामने कूदकर प्रेमी युगल ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली

Summary

Spread the love

Spread the loveप्रयाग भारत, बागपत : अहेड़ा रेलवे हॉल्ट के पास ट्रेन के सामने कूदकर एक प्रेमी युगल ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. चश्मदीदों ने पुलिस को बताया कि युवक-युवती एक दूसरे का हाथ थामे रेलवे लाइन के किनारे […]

Spread the love

प्रयाग भारत, बागपत : अहेड़ा रेलवे हॉल्ट के पास ट्रेन के सामने कूदकर एक प्रेमी युगल ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. चश्मदीदों ने पुलिस को बताया कि युवक-युवती एक दूसरे का हाथ थामे रेलवे लाइन के किनारे खड़े थे और ट्रेन आने पर अचानक उसके आगे कूद गए. दोनों की मौत हो गई. पुलिस ने युवती की पहचान कर ली है, लेकिन युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है. पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.

ग्रामीणों में चर्चा है कि मामला प्रेम प्रसंग का है. प्रेम परवान न चढ़ने के कारण दोनों ने सुसाइड कर लिया है. युवती क्षेत्र के ही एक गांव की रहने वाली है. युवक आसपास के गांव का नहीं है. बहरहाल युवक-युवती के एक साथ सुसाइड करने के पीछे तरह तरह की बातें ग्रामीण कर रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *