ट्रेन के सामने कूदकर प्रेमी युगल ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली
Summary
Spread the loveप्रयाग भारत, बागपत : अहेड़ा रेलवे हॉल्ट के पास ट्रेन के सामने कूदकर एक प्रेमी युगल ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. चश्मदीदों ने पुलिस को बताया कि युवक-युवती एक दूसरे का हाथ थामे रेलवे लाइन के किनारे […]
More On prayagbharat
- Vande Bharat एक्सप्रेस में मिले 4 लावारिस बैग, 42.7 किलो गांजा बरामद
- Dehradun पुलिस में बड़ा फेरबदल, 22 उपनिरीक्षक-अपर उपनिरीक्षक के तबादले
- Pithoragarh के दो पर्वतारोहियों ने लद्दाख की 3 ऊंची चोटियां कीं फतह
- IIT Roorke में ई-रिक्शा की टक्कर से प्रोफेसर की पत्नी की मौत, मॉर्निंग वॉक के दौरान हुआ हादसा
- Udham Singh Nagar में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 3 निरीक्षकों के तबादले, नानकमत्ता कोतवाली की कमान शंकर सिंह बिष्ट को
प्रयाग भारत, बागपत : अहेड़ा रेलवे हॉल्ट के पास ट्रेन के सामने कूदकर एक प्रेमी युगल ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. चश्मदीदों ने पुलिस को बताया कि युवक-युवती एक दूसरे का हाथ थामे रेलवे लाइन के किनारे खड़े थे और ट्रेन आने पर अचानक उसके आगे कूद गए. दोनों की मौत हो गई. पुलिस ने युवती की पहचान कर ली है, लेकिन युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है. पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.
ग्रामीणों में चर्चा है कि मामला प्रेम प्रसंग का है. प्रेम परवान न चढ़ने के कारण दोनों ने सुसाइड कर लिया है. युवती क्षेत्र के ही एक गांव की रहने वाली है. युवक आसपास के गांव का नहीं है. बहरहाल युवक-युवती के एक साथ सुसाइड करने के पीछे तरह तरह की बातें ग्रामीण कर रहे हैं.