ममता बनर्जी का विवादित बयान वायरल, बीजेपी बोली यह तो अकबरुद्दीन ओवैसी जैसी भाषा
Summary
Spread the love प्रयाग भारत, नई दिल्ली : भाजपा सांसद संबित पात्रा ने पश्चिम बंगाल मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के एक वीडियो में दिए गए विवादित बयान को निंदनीय और चिंताजनक बताया। पात्रा ने इसे समुदाय विरोधी और हिंसा के संकेत […]
More On prayagbharat
- बजट सत्र के पहले दिन राजनीतिक गरमाहट, यूकेडी प्रदर्शन में कई कार्यकर्ता धराए
- अस्पताल परिसर में भीषण आग, 6 एंबुलेंस समेत कई वाहन जलकर खाक
- नारी शक्ति को मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा फैसला, जेंडर बजट में रिकॉर्ड वृद्धि
- हैरान करने वाली घटना: लिफ्ट देने के बाद महिला से बदसलूकी, विरोध पर कार से धक्का
- प्रॉपर्टी विवाद में क्रूरता: कानपुर में दंपति और बच्ची को बनाया बंधक
प्रयाग भारत, नई दिल्ली : भाजपा सांसद संबित पात्रा ने पश्चिम बंगाल मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के एक वीडियो में दिए गए विवादित बयान को निंदनीय और चिंताजनक बताया। पात्रा ने इसे समुदाय विरोधी और हिंसा के संकेत के रूप में बताया।
भाजपा सांसद संबित पात्रा ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के एक सोशल मीडिया वीडियो पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि वीडियो में ममता का बयान चिंताजनक और निंदनीय है। पात्रा ने आरोप लगाया कि ममता ने कहा कि अगर वह सत्ता में नहीं रहीं, तो एक विशेष समुदाय राज्य से समाप्त हो सकता है। पात्रा ने इसे पश्चिम बंगाल में बढ़ते हिंसा के संकेत के रूप में बताया और कहा यह मान लेना कि एक पूरा समुदाय राज्य से मिटाया जा सकता है, बेहद गंभीर है।
संबित पात्रा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि वह हाल ही में दिल्ली में आयोजित वर्ल्ड एआई समिट के दौरान प्रदर्शन के ‘आर्किटेक्ट और डिजाइनर’ थे। भाजपा ने दावा किया कि इस प्रदर्शन का उद्देश्य भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शर्मिंदा करना और देश की साख को चोट पहुंचाना था।
