Uttara Pradesh

Mathura: वाहन को बचाने में ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, 3 कांवड़ियों की मौत; वृंदावन से गंगाजल भरकर लौट रहे थे मृतक

Summary

Spread the love

Spread the loveप्रयागभारत, मथुरा। वृंदावन के गोपेश्वर महादेव मंदिर पर गंगाजल चढ़ाकर लौट रहे बाइक सवार तीन कांवड़ियों की बाइक सुरीर के पास रफ्तार में सामने से आ रहे वाहन को बचाने में अनियंत्रित होकर खड़े ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गई। हादसे […]

Spread the love

प्रयागभारत, मथुरा। वृंदावन के गोपेश्वर महादेव मंदिर पर गंगाजल चढ़ाकर लौट रहे बाइक सवार तीन कांवड़ियों की बाइक सुरीर के पास रफ्तार में सामने से आ रहे वाहन को बचाने में अनियंत्रित होकर खड़े ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गई। हादसे में तीन कांवड़ियों की मृत्यु हो गई।

सुरीर थाना क्षेत्र अंतर्गत मुहल्ला जैतू निवासी मानव, वेद प्रकाश और नौहझील के रामनगरा निवासी नरेश रविवार शाम बुलंदशहर के राजघाट से डाक कांवड़ लेकर वृंदावन आए। सोमवार सुबह वृंदावन के गोपेश्वर महादेव मंदिर पर उन्होंने गंगाजल से अभिषेक किया। इसके बाद तीनों कांवड़िए एक ही बाइक से घर आ रहे थे।

ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई कांवड़ियों की बाइक

दोपहर तीन बजे सुरीर मार्ग पर सामने से आ रहे एक वाहन को बचाने में कांवड़ियों की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। तीनों कांवड़िए गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *