बागेश्वर: खेत में काम कर रही मां और उसके बेटे को जंगली सूअर ने हमला कर घायल कर दिया
Summary
Spread the loveप्रयाग भारत, बागेश्वरः उत्तराखंड के बागेश्वर में शुक्रवार को खेत में काम कर रही मां और उसके मासूम बेटे को जंगली जानवर सूअर ने हमला कर घायल कर दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार बागेश्वर ग्राम कलाग पट्टी तुपेड़ निवासी […]
More On prayagbharat
- खटीमा में मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर बड़ा एक्शन, देवभूमि में अपराधियों की कोई जगह नहीं
- अंटार्कटिका की सबसे ऊंची चोटी, उत्तराखंड की बेटी कविता चंद ने की फतह
- भाजपा के संगठन में बड़ा बदलाव: नितिन नबीन को भाजपा का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया
- परफ्यूम फैक्ट्री में लगी आग, सिलिंडरों की आवाज से गूंजा सेलाकुई
- बदरीनाथ धाम में 10 डिग्री पारा, ठंड से जम गई ऋषि गंगा
प्रयाग भारत, बागेश्वरः उत्तराखंड के बागेश्वर में शुक्रवार को खेत में काम कर रही मां और उसके मासूम बेटे को जंगली जानवर सूअर ने हमला कर घायल कर दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार बागेश्वर ग्राम कलाग पट्टी तुपेड़ निवासी ललित मोहन पांडे की पत्नी कमला देवी (38) तथा पुत्र दीपक पांडे (8) खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान जंगली सूअर ने दोनों पर हमला कर दिया। इस हमले में दोनों घायल हो गए। इस घटना के बाद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल के अनुसार दोनों घायलों को 108 आपातकालीन सेवा द्वारा बागेश्वर जिला अस्पताल ले जाया गया। ग्रामीणों ने वन विभाग से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।
