नैनीतालः कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, दिल्ली के दंपति की दर्दनाक मौत, एक ही पल में रूक गई सांसे
Summary
Spread the loveप्रयाग भारत, नैनीतालः उत्तराखंड के कालाढूंगी में शनिवार देर रात को भीषण सड़क दुर्घटना में दिल्ली के दंपति की दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली के झिलमिल कालोनी निवासी मोहित पाल अपनी पत्नी प्रियंका पाल […]
More On prayagbharat
- दीपक को मंत्री इरफान का सम्मान, उत्तराखंड में दिखी इंसानियत की मिसाल
- IAS कैडर विस्तार: उत्तराखंड में DPC के लिए कार्मिक विभाग तैयार
- कोटद्वार प्रकरण : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने राहुल गांधी के बयान पर जताई आपत्ति
- बजट 2026-27 को मुख्यमंत्री धामी ने इकोनॉमी और इकोलॉजी संतुलित करने वाला बताया
- दुष्कर्म पीड़िता की मौत से हालात बेकाबू, परिजनों का विरोध, गांव छावनी में तब्दील
प्रयाग भारत, नैनीतालः उत्तराखंड के कालाढूंगी में शनिवार देर रात को भीषण सड़क दुर्घटना में दिल्ली के दंपति की दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली के झिलमिल कालोनी निवासी मोहित पाल अपनी पत्नी प्रियंका पाल के साथ बीती शनिवार को देर रात के समय कालाढूंगी स्थित अपने घर आ रहे थे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान बाजपुर और कालाढूंगी के बीच गड़प्पू के पास उनकी कार का टायर यकायक फट गया। जिससे कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। वहीं, इस हादसे में दंपती की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। साथ ही कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार में बुरी तरह से फंसे लोगों को बाहर निकाला। हादसे में दोनों की मौत चुकी थी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए कालाढूंगी अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने साथ ही परिजनों को सूचित कर दिया था। इसके अतिरिक्त पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया गया है।
