‘सेंगोल को अब कोई नहीं हटा सकता…’, संसद में Sengol को लेकर बवाल; SP-RJD की मांग पर खूब बरसी भाजपा
प्रयागभारत, नई दिल्ली। लोकसभा के विशेष सत्र में तमाम मुद्दों के साथ सेंगोल एक बार फिर चर्चा में है। समाजवादी पार्टी ने संसद भवन में सेंगोल को हटाकर उसके स्थान पर संविधान रखने की मांग की है। समाजवादी पार्टी के सांसद आरके चौधरी ने एक चिट्ठी लिखकर संसद भवन से सेंगोल को हटाने की मांग की है। अब इसके लेकर भाजपा ने विरोध जताया है।
समाजवादी पार्टी के सांसद आरके चौधरी ने कहा, ‘संविधान लोकतंत्र का प्रतीक है। पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने संसद में सेंगोल स्थापित किया। ‘सेंगोल’ का अर्थ है ‘राज-दंड’ या ‘राजा का डंडा’। रियासती व्यवस्था खत्म होने के बाद देश आजाद हुआ।’ क्या देश ‘राजा का डंडा’ से चलेगा या संविधान से? मैं मांग करता हूं कि संविधान को बचाने के लिए सेंगोल को संसद से हटाया जाए।’
