Education

 पंजाब बोर्ड सीनियर सेकेंडरी के नतीजे जल्द होंगे घोषित, इस तारीख तक परिणाम संभव

Summary

Spread the love

Spread the loveप्रयागभारत, नई दिल्ली: पंजाब बोर्ड सीनियर सेकेंड्री (क्लास 12) के स्टूडेंट्स का बोर्ड एग्जाम रिजल्ट का इंतजार जल्द ही समाप्त हो सकता है। पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) द्वारा वर्ष 2023-24 के दौरान क्लास 12 के विभिन्न स्ट्रीम […]

Spread the love

प्रयागभारत, नई दिल्ली: पंजाब बोर्ड सीनियर सेकेंड्री (क्लास 12) के स्टूडेंट्स का बोर्ड एग्जाम रिजल्ट का इंतजार जल्द ही समाप्त हो सकता है। पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) द्वारा वर्ष 2023-24 के दौरान क्लास 12 के विभिन्न स्ट्रीम में रजिस्टर्स स्टूडेंट्स के लिए इस साल 13 फरवरी से 30 मार्च 2024 तक आयोजित बोर्ड परीक्षाओं के परिणामों की घोषणा जल्द ही की जा सकती है। बोर्ड द्वारा परिणाम (Punjab Board 12th Result 2024) जारी किए जाने की तारीख का ऐलान नहीं किया है, लेकिन खबरों के मुताबिक PSEB पंजाब बोर्ड सीनियर सेकेंड्री के नतीजे एक-दो दिन में यानी 30 अप्रैल 2024 तक घोषित कर सकता है।

PSEB Punjab Board 12th Result 2024: ऐसे जानें अपडेट और देखें परिणाम

ऐसे में जो स्टूडेंट्स PSEB द्वारा फरवरी-मार्च 2024 में आयोजित सीनियर सेकेंड्री के बोर्ड एग्जाम में सम्मिलित हुए थे, वे अपने परीक्षाफल (Punjab Class 12th Result 2024) की तारीख व समय की जानकारी के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट, pseb.ac.in पर समय-समय पर विजिट कर सकते हैं।

दूसरी तरफ, पंजाब बोर्ड द्वारा घोषित तिथि व समय (Date and Time) पर नतीजे घोषित किए जाने के बाद परिणाम (Punjab Board Result 2024 Class 12) व विषयवार प्राप्तांक (Mark Sheet) देखने के लिए लिंक को वेबसाइट के रिजल्ट सेक्शन में एक्टिव किया जाएगा। स्टूडेंट्स को इस लिंक पर क्लिक करना होगा और फिर नये पेज पर अपना रोल नंबर भरकर सबमिट करना होगा। इसके बाद परीक्षार्थी अपना परिणाम और प्राप्तांक स्क्रीन पर देख सकेंगे। इसका प्रिंट लेने के बाद सॉफ्ट कॉपी भी छात्र-छात्राओं को सेव कर लेनी चाहिए।

बता दें कि पिछले वर्ष पंजाब बोर्ड ने सीनियर सेकेंड्री परीक्षाफल की घोषणा 24 मई को की थी और परिणाम देखने के लिए लिंक को अगले दिन यानी 25 मई को एक्टिव किया गया था। पिछले क्लास 12 की बोर्ड परीक्षाओं में 92.47 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे। छात्राओं का पास प्रतिशत 95.14 और छात्रों का 90.25 फीसदी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *