Uttara Pradesh

Raebareli: इंडिया गठबंधन की रैली में बोलीं सोनिया गांधी- अपना राहुल आपको सौंप रही हूं

Summary

Spread the love

Spread the loveप्रयाग भारत : कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने इंडिया गठबंधन की संयुक्त रैली को संबोधित करते हुए रायबरेली की जनता को संदेश दिया। उन्होंने कहा कि मेरा आंचल आपके प्रेम और आर्शीवाद से जीवनभर भरा रहा। आपके प्रेम […]

Spread the love

प्रयाग भारत : कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने इंडिया गठबंधन की संयुक्त रैली को संबोधित करते हुए रायबरेली की जनता को संदेश दिया। उन्होंने कहा कि मेरा आंचल आपके प्रेम और आर्शीवाद से जीवनभर भरा रहा। आपके प्रेम ने मुझे कभी भी अकेले नहीं पड़ने दिया। मेरा सब कुछ आपका दिया हुआ है। मैं आपको अपना बेटा सौंप रही हूं। जैसे आपने मुझे अपना माना वैसे ही आपको राहुल को अपना मान कर रखना है, राहुल आपको निराश नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि अमेठी-रायबरेली से हमारा रिश्ता 103 साल पहले किसान आंदोलन के समय से शुरू होता है और अब मैं अपना राहुल आपको सौंप रही हूं। इस दौरान सोनिया गांधी के साथ मंच पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी मौजूद रहीं।

सोनिया गांधी ने कहा  कि आपने मुझे सेवा करने का अवसर दिया। यह मेरे जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। रायबरेली और अमेठी मेरा परिवार है। पिछले 100 साल से हमारे परिवार की जड़ें इस मिट्टी से जुड़ी हुई हैं। गंगा मां की माटी से रिश्ता रहा है। इंदिरा जी के दिल में रायबरेली के लिए एक अलग जगह थी। उनके मन में आपके प्रति असीम लगाव था। मैंने राहुल और प्रियंका को वही सीख दी है जो इंदिरा जी ने मुझे दी थी। सबका आदर करो। अन्याय और अधिकार की रक्षा के लिए जिससे भी लड़ना पड़े उससे लड़ो। आपके प्रेम ने मुझे कभी अकेले नहीं पड़ने दिया। मेरा सब कुछ आपका है।

आईटीआई मैदान में गठबंधन की सेवा संकल्प सभा में कांग्रेस और सपा ने मिलकर ताकत दिखाई। महंगाई से लेकर इलेक्टोरल बांड तक के मुद्दों पर भाजपा पर निशाना साधा। जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि पूरा देश देख रहा है। यह समाजवादी और कांग्रेस के कार्यकर्ता एक सैलाब बन गए हैं। पूरे देश को दिखाया है कि पूरे दिल से आप लगे हैं। परिश्रम किया है, यह रायबरेली क्षेत्र है। मेरे परिवार का रायबरेली से गहरा रिश्ता रहा है। इस रिश्ते को अटूट बनाने के लिए राहुल गांधी मैदान में हैं। दस साल से गरीब, किसान, मजदूर, महिलाएं परेशान हैं। जन जन की पुकार थी कि आपकी सुनवाई हो लेकिन नरेंद्र मोदी की सरकार में कोई सुनवाई नहीं हुई। आज इस देश में आंधी उठी है कि सत्ता से तानाशाही सरकार को हटाया जाए। रायबरेली की जनता ने 100 साल पहले आवाज उठाई थी। एक बार फिर रायबरेली देश को सत्ता परिवर्तन के लिए आवाज दे रहा है।

अखिलेश यादव बोले- रिकॉर्ड मतों से जीतेंगे राहुल गांधी
सभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा जनसमर में बड़ी संख्या में सभी पदाधिकारी दिखाई दे रहे हैं। जहां से मैं चला हूं। लगातार सड़कों पर सैलाब दिखाई दे रहा हैं। पंडाल के बीच लोग दिखाई दे रहे हैं। यह जनसैलाब फैसला कर रहा है कि राहुल गांधी न केवल जीतेंगे बल्कि रिकार्ड जीत होगी। रायबरेली की यही राय है कि भाजपा यहां से जाए। देश के एक नेता हैं जो हर जगह अपना झूठा रिश्ता निकाल लेते हैं। वह भी देख लें और सुन लें कि राहुल का सच्चा रिश्ता रायबरेली से है।

उन्होंने कहा कि एक और एक ग्यारह होता है और भाजपा नौ दो ग्यारह हो गई है। चार चरणों में भाजपा चारों खाने चित हो गई है। भाजपा वाले किसानों पर चार काले कानून लागू कर रहे थे। किसानों को लड़ना पड़ा। कभी पीछे नहीं हटे। किसानों पर काले कानून लागू करने वाले भाजपा के लोग किसानों की जमीन पर कब्जा करना चाहते थे। उनकी हर बात झूठी निकली। न केवल किसानों को धोखा दिया बल्कि नौजवान जानते हैं कि पेपर लीक करा दिया। इन्होंने जानबूझ कर पेपर लीक कराए, ताकि इन्हें नौकरी न देना पड़े। इन्होंने नौजवानों का एक तिहाई जीवन बर्बाद कर दिया।

‘भाजपा वालों ने हर चीज महंगी कर दी पर कोई सुविधा नहीं दी’

अखिलेश यादव ने जनता से सवाल किया दस साल पहले मोटरसाइकिल की क्या कीमत थी। अब कितनी है। बिजली महंगी कर दी। न कोई सुविधा दी। भाजपा के लोगों ने आपके साथ धोखा किया बल्कि किसानों की बोरी से भी चोरी की है। नैनो यूरिया को बिकवाने के लिए नया फार्मूला निकाला है। यह सुनने में आ रहा है कि जिसने नैनो यूरिया बनाई वह भारत छोड़कर चला गया है। इंडिया गठबंधन गरीबों के लिए फैसला लेगा।

दिल्ली वालों ने जब से सुना है कि गरीबों के लिए फैसले लेने वाले हैं तो एक के बाद खटाखट विदेश भाग गए। जनता कह रही है कि आपको खटाखट फटाफट हटा देंगे। जो कहते थे न खाएंगे न खाने देंगे। वह सब डकार गए हैं। गटागट गटागट। इलेक्टोरल बांड खाने के बाद डकार तक नहीं ली। यह हमारे आप के भविष्य का चुनाव तो है ही साथ ही आने वाली पीढ़ी के भविष्य का चुनाव है। यह भाजपा वाले वैक्सीन लगवाकर हमारी जान के पीछे पड़ गए हैं। यह 400 का नारा भूल गए हैं।

उन्होंने कहा कि हर चरण में जनता का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। सातवें चरण में जनता का गुस्सा सातवें आसमान पर होगा। छुट्टा जानवरों से कोई सुरक्षित नहीं बचा है। 140 करोड़ की जनता इस बार 140 सीटों के लिए तरसा देगी। शिक्षामित्र और शिक्षक भर्ती वाले जानते होंगे कि इस सरकार में सब कुछ उल्टा पुल्टा हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *