India Update

Sunita Kejriwal की गुजरात रैली से जोड़कर भीड़ की तस्‍वीर हो रही वायरल, जांच में ये निकली सच्‍चाई; पढें ये रिपोर्ट

Summary

Spread the love

Spread the loveप्रयागभारत, नई दिल्‍ली। देशभर में लोकसभा चुनाव का माहौल चरम पर है। सभी पार्टियां प्रचार-प्रसार में लगी हैं। इसी क्रम में 2 मई को को दिल्‍ली सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने गुजरात के डेडियापाडा में रैली की […]

Spread the love

प्रयागभारत, नई दिल्‍ली। देशभर में लोकसभा चुनाव का माहौल चरम पर है। सभी पार्टियां प्रचार-प्रसार में लगी हैं। इसी क्रम में 2 मई को को दिल्‍ली सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने गुजरात के डेडियापाडा में रैली की थी।

वहीं, अब सोशल मीडिया पर एक फोटो तेजी से शेयर की जा रही है, जिसमें भारी भीड़ देखी जा सकती है, जिसे लेकर दावा किया जा रहा है कि यह  गुजरात में हुई आप की रैली की है।

नीलम रावल Neelam Rawal नाम के एक फेसबुक यूजर ने 2 मई 2024 को इस तस्‍वीर को पोस्ट करते हुए लिखा, “अरविंद केजरीवाल जी की साजिशन गिरफ्तारी के खिलाफ सड़कों पर उतरी गुजरात की जनता। सुनीता केजरीवाल जी के Road Show में उमड़ा जनसैलाब। जनता ने मन बना लिया है, इस बार ‘जेल का जवाब वोट से।’ एक और फेसबुक यूजर ने इस तस्‍वीर के साथ पोस्‍ट शेयर की है।

चीन की निकली तस्‍वीर

विश्‍वास न्‍यूज ने इस तस्‍वीर को लेकर किए जा रहे दावे की सच्‍चाई जानने के लिए पड़ताल की। जांच में पता चला कि यह तस्‍वीर भारत की नहीं, बल्कि चीन के गुआंगजौ शहर की है, जहां ओलं‍पिक खेल की मशाल का स्‍वागत करने के लिए लोग इकट्ठा हुए थे।

यह तस्वीर फ्लिकर समेत और भी कुछ चीनी वेबसाइटों पर दिखी, जहां इसे ओलंपिक मशाल के स्वागत का बताया गया।

वायरल तस्वीर को नीलम रावल नामक फेसबुक यूजर ने गलत दावे के साथ साझा किया था।  जिसके लगभग 800 फॉलोअर्स हैं।

पड़ताल में विश्‍वास न्‍यूज ने पाया कि यह तस्वीर भारत की नहीं, बल्कि चीन की है। तस्‍वीर को लेकर किया जा रहा दावा झूठा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *