Crime News

दो दिन से घर से लापता था किशोर, यमुना किनारे मिला शव

Summary

Spread the love

Spread the loveप्रयागभारत, फरीदाबाद। दो दिन से घर से लापता किशोर का शव बसंतपुर गांव के पास यमुना किनारे मिला है। मृतक किशोर इस्माइलपुर कॉलोनी का रहने वाला है। मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। हालांकि पुलिस के […]

Spread the love

प्रयागभारत, फरीदाबाद। दो दिन से घर से लापता किशोर का शव बसंतपुर गांव के पास यमुना किनारे मिला है। मृतक किशोर इस्माइलपुर कॉलोनी का रहने वाला है।

मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। हालांकि पुलिस के अनुसार यह निशान किसी जानवर के भी हो सकते हैं। फिर भी पोस्टमार्टम के बाद मामले की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। इस मामले में क्राइम ब्रांच की टीम भी जांच में जुट गई है।

दो दिन पहले दोस्तों के साथ खेलने गया था किशोर

इस्माइलपुर कॉलोनी में रहने वाले लियाकत का बेटा आमीन पिछले दो दिनों से घर से लापता था। स्वजन के अनुसार दो दिन पहले वह स्कूल से आया और दोस्तों के साथ खेलने चला गया। इसके बाद वह वापस नहीं आया। जब शाम को लियाकत ड्यूटी से वापस आए तो उन्होंने आमीन की काफी खोजबीन की। इसके बाद स्वजन को लगा कि वह नाराज होकर किसी दोस्त के घर चला गया है। शाम को अपने आप वापस आ जाएगा।

बृहस्पतिवार को उनको जानकारी मिली कि उनके बेटे का शव बसंतपुर गांव के पास यमुना किनारे पड़ा हुआ है। जानकारी मिलने पर वह मौके पर पहुंचे और आमीन की पहचान की।

लियाकत के अनुसार उनकी किसी से दुश्मनी भी नहीं थी। उनका बेटा यहां तक कैसे पहुंचा यह भी उनकी समझ में नहीं आ रहा है। उसके शरीर पर भी चोट के निशान है। मामले में नवीन नगर पुलिस चौकी प्रभारी का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *