Uttarakhand

केदारनाथ भूस्खलन में हुई मौतों का आंकड़ा प्रशासन या तो छुपा रहा है या जानबूझकर सार्वजनिक नहीं कर रहा

Summary

Spread the love

Spread the loveप्रयाग भारत, देहरादून : 31 जुलाई की रात को आई आपदा से केदारनाथ पैदल मार्ग कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गया था। इसमें  करीब 15 हजार से ज्यादा यात्री फंस गए थे। सभी यात्रियों को सुरक्षित रेस्क्यू भी […]

Spread the love

प्रयाग भारत, देहरादून : 31 जुलाई की रात को आई आपदा से केदारनाथ पैदल मार्ग कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गया था। इसमें  करीब 15 हजार से ज्यादा यात्री फंस गए थे। सभी यात्रियों को सुरक्षित रेस्क्यू भी किया गया। लेकिन प्राकृतिक आपदा से कितने लोगों की मौत हुई है। इसमें  प्रशासन या तो आंकड़ा छुपा रहा है या जानबूझकर सार्वजनिक नहीं कर रहा है।

आपदा प्रबंधन की रिपोर्ट के अनुसार रुद्रप्रयाग जनपद में प्राकृतिक आपदा से केवल 6 लोगों की मौत हुई है और एक भी लापता नहीं है। लेकिन हाल ही में प्रदेश के मुख्यमंत्री ने अपने प्रतिनिधि के तौर पर कर्नल कोठियाल को केदारनाथ में निरीक्षण के लिए भेजा था। उन्होंने स्थिति का आकलन किया।

वहीं कोठियाल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि करीब 27 लोग मिसिंग हुए थे, जिनमें से 7 लोगों के शव बरामद हुए है। उन्होंने यह भी बताया कि प्रशासन की टीमें उन को ढूंढने का लगातार प्रयास कर रही है।

Also read- सपा के काले काम’, सीएम योगी ने कहा- बेटियों की सुरक्षा खतरे में डालना इनकी पहचान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *