बागेश्वर में एक कार के गहरी खाई में गिरने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत
Summary
Spread the loveप्रयाग भारत, बागेश्वर/नैनीतालः उत्तराखंड के बागेश्वर में बुधवार शाम को एक कार के गहरी खाई में गिरने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक महिला लापता बताई जा रही है। जिसकी खोजबीन जारी है। प्राप्त […]
More On prayagbharat
- डांस टीचर हत्याकांड में 2 महीने बाद भी पुलिस के हाथ खाली, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने तेज की तलाश
- ‘कर्ज के बोझ तले दब रहा है उत्तराखंड’-यशपाल आर्य का तीखा बयान
- राज्य के विकास और जनहित योजनाओं पर सरकार ने रखा विस्तृत रोडमैप
- वाराणसी कैंट स्टेशन पर 3.54 करोड़ का अफ्रीकी सोना बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
- गैस कीमतों पर विपक्ष का हल्ला बोल, यूकेडी नेता गिरफ्तार
प्रयाग भारत, बागेश्वर/नैनीतालः उत्तराखंड के बागेश्वर में बुधवार शाम को एक कार के गहरी खाई में गिरने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक महिला लापता बताई जा रही है। जिसकी खोजबीन जारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बागेश्वर के कपकोट में बदियाकोट से सोराग की ओर आ रही एक अल्टो कार संख्या यूके 02 टीए 2676 शाम के समय तीख गांव के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। कार में चालक सुंदर सिंह ऐठानी, मुन्ना शाही, नीलम और पूनम पांडे समेत चार लोग सवार थे। सूचना मिलते ही कपकोट थाना की पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल के अनुसार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक महिला लापता है। महिला की खोजबीन जारी है।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बताया कि सभी लोग नववर्ष की पार्टी मनाने के लिए गए थे और वापसी में यह हादसा हो गया। सभी मृतक बागेश्वर के बताए जा रहे हैं।
