Uttarakhand

खुद न लड़कर भाजपा को चुनाव लड़ाएंगे ठुकराल ब्रदर्स ! नाम वापसी का लिया फैसला

Summary

Spread the love

Spread the loveख़बर रफ़्तार, रुद्रपुर : ठुकराल ब्रदर्स यानी राजकुमार ठुकराल और संजय ठुकराल रुद्रपुर नगर निगम चुनाव से पर्चा वापस ले सकते हैं। सूत्र बताते हैं कि मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद दोनों भाइयों ने भाजपा प्रत्याशी विकास शर्मा […]

Spread the love

ख़बर रफ़्तार, रुद्रपुर : ठुकराल ब्रदर्स यानी राजकुमार ठुकराल और संजय ठुकराल रुद्रपुर नगर निगम चुनाव से पर्चा वापस ले सकते हैं। सूत्र बताते हैं कि मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद दोनों भाइयों ने भाजपा प्रत्याशी विकास शर्मा को लड़ाने का फैसला लिया है।

आपको बता दें कि पूरी रुद्रपुर की निगाहें पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल और उनके भाई संजय ठुकराल पर हैं। पहले भाजपा और फिर कांग्रेस के दरवाजे बंद होने के बाद दोनों भाइयों ने निर्दलीय नामांकन पत्र दाखिल किया था। इन दोनों में कौन चुनाव लड़ेगा, यह भी साफ नहीं था, लेकिन उससे पहले कल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के बुलावे पर राजकुमार ठुकराल देहरादून पहुंचे। वहां उनकी धामी के साथ ही प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और संगठन मंत्री से भी मुलाकात हुई। बातचीत में ठुकराल से रुद्रपुर से मेयर का चुनाव लड़ रहे विकास शर्मा का हाथ बटाने को कहा गया।

यह भी कहा गया कि चुनाव बाद उनको पार्टी में सम्मान दिया जाएगा। मुख्यमंत्री से बातचीत के बाद ठुकराल वापस लौट आए। सूत्र बताते हैं कि रात में समर्थकों से बातचीत में दोनों भाइयों ने चुनाव न लड़ने का फैसला लिया है। अब आज यह दोनों भाई नामांकन पत्र वापस ले लेंगे, ऐसे में साफ हो जाता है कि ठुकराल ब्रदर्स अब बीजेपी का चुनाव लड़ाएंगे। अब भविष्य में पार्टी उनको क्या देती है यह देखना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *