शराब पार्टी में युवक की गोली लगने से मौत
Summary
Spread the loveप्रयाग भारत, देहरादून: कोतवाली पटेल नगर क्षेत्र के अंतर्गत तेलपुर चौक पर स्थित मेहुवाला में दोस्तों को शराब पार्टी दे रहे एक युवक ने मजाक में पिस्टल से गोली चला दी. गोली पास बैठे युवक के सीने में जा […]
More On khabarraftar
- मालवीय नगर अग्निकांड मामले में उत्तराखंड निवासी कुक के सरावतमर्थन में आए पूर्व सीएम त्रिवेंद्र
- Rudrapur District Hospital का औचक निरीक्षण, गंदगी और खराब भोजन पर भड़के स्वास्थ्य मंत्री
- देहरादून में रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी का अंतिम संस्कार, परिजनों से मिले सीएम पुष्कर सिंह धामी
- चारधाम जाने वालों के लिए नई सुविधा, ग्रीन कार्ड से सफर होगा तेज
- पुलिस ने स्मैक तस्कर को 31 लाख की स्मैक के साथ किया गिरफ्तार
प्रयाग भारत, देहरादून: कोतवाली पटेल नगर क्षेत्र के अंतर्गत तेलपुर चौक पर स्थित मेहुवाला में दोस्तों को शराब पार्टी दे रहे एक युवक ने मजाक में पिस्टल से गोली चला दी. गोली पास बैठे युवक के सीने में जा लगी, जिससे उसकी मौत हो गई.घटना के बाद आरोपी युवक फरार हो गया.आरोपी युवक के खिलाफ कोतवाली पटेल नगर में गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश जारी है.
मेहुवाला माफी निवासी अमन ऑनलाइन बिजनेस के साथ-साथ अन्य काम भी करता है.रविवार रात उसने अपने घर पर चार दोस्तों को शराब पार्टी के लिए आमंत्रित किया था. इनमें डीजे का काम करने वाला गांधीग्राम निवासी 30 वर्षीय सागर भी था. सभी लोग घर की छत पर बैठकर शराब पी रहे थे. पार्टी के दौरान अमन ने 32 बोर का पिस्टल टेबल पर रखकर उसकी मैगजीन अलग निकाली और दोस्तों के सामने पिस्टल से मजाकिया तौर पर छेड़खानी करने लगा.
पिस्टल के चेंबर में राउंड होने का अंदाजा अमन को नहीं था और पिस्टल से छेड़खानी के दौरान बिना मैगजीन के पिस्टल का ट्रिगर दब गया और चेंबर में राउंड होने के कारण पिस्टल से चली गोली सीधे अमन के दोस्त सागर के सीने में लग गई. घटना के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल हो गया और सभी लोग सागर को इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए, लेकिन डॉक्टर ने सागर को मृत घोषित कर दिया.